-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- The States First Double Decker Bus Restaurant Opened In Maha Kumbh
महाकुंभ में अब लीजिए डबल डेकर बस रेस्टोरेंट में शुद्ध शाकाहारी और सात्विक भोजन का लुत्फ़, यहां देखें ख़ास Video
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रयागराज में महाकुंभ नगर के सेक्टर-2 स्थित मीडिया सेंटर के पास बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश के पहले डबल डेकर बस रेस्तरां पंपकिन का उद्घाटन किया गया।

महाकुंभ : प्रदेश का पहला डबल डेकर बस रेस्तरां
महाकुंभनगर : युं तो महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम माना जाता है। जो हर 12 साल में हमारे देश में आयोजित होता है। बीते 13 जनवरी से आगामी 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ मेले के बीच, भारत के लाखों श्रद्धालु धार्मिक उत्सव में भाग लेने और त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की यात्रा कर रहे हैं।
इसी बीच प्रयागराज में महाकुंभ नगर के सेक्टर-2 स्थित मीडिया सेंटर के पास बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश के पहले डबल डेकर बस रेस्तरां पंपकिन का उद्घाटन किया गया। इस डबल डेकर बस फूड कोर्ट के संस्थापक मनवीर गोदरा ने बताया कि, इस खास रेस्तरां के भूतल में रसोई और प्रथम तल पर रेस्तरां है जहां एक साथ 25 लोग बैठ कर शुद्ध शाकाहारी और सात्विक भोजना का आनंद ले सकते हैं।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
नासिक में ‘परम एकादशी’ पर उमड़ा आस्था का सैलाब; दुर्लभ शुभ संयोग में श्रद्धालुओं ने गोदावरी में लगाया डुबकी
नासिक इस्कॉन मंदिर में ब्रह्मोत्सव, 1500 किलो फूलों से होगा महा-पुष्प अभिषेक; संतों की उपस्थिति में होगा भव्य
बसंत पंचमी पर नासिक इस्कॉन में 500 किलो फूलों से भव्य सजावट, फूलों की पोशाक में राधा-कृष्ण
उन्होंने यह भी बताया कि पंपकिन ब्रांड की लांचिंग महाकुंभ मेले से की जा रही है और आने वाले समय में काशी, मथुरा, अयोध्या आदि धार्मिक स्थलों पर यह रेस्तरां शुरू किया जाएगा। इस रेस्तरां में भोजन की दर किफायती रखी गई है और यहां विशेष अवसर पर उपवास का खाना भी मिलेगा। बस के अंदर एवं बाहर लगी एलईडी स्क्रीन पर महाकुंभ से संबंधित फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा।
#WATCH | Prayagraj, UP: State’s first double-decker bus restaurant opened in Maha Kumbh city. (21.01) pic.twitter.com/gZVqKFDYRX — ANI (@ANI) January 22, 2025
जानकारी दें कि, इस महाकुंभ मेले में पहली बार देश के दिग्गज कॉरपोरेट घराने अदाणी समूह के साथ इस्कॉन अब वह पहले की तुलना में कहीं अधिक क्षमता से श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद उपलब्ध करा रहा है। यहां सेक्टर 19 में हर्षवर्धन मार्ग पर स्थित इस्कॉन के शिविर में एक रसोई में एक सत्र में 30 से 35 हजार लोगों का खाना तैयार होल रहा है। एक दिन में तीन सत्रों में कुल मिलाकर एक लाख से अधिक लोगों के लिए खाना तैयार हो रहा है।
UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं ये भोजन मिट्टी के चूल्हे में लकड़ी और गोबर के कंडों की आग पर तैयार किए जाते हैं जिससे इनका स्वाद लाजवाब है। इस समय पूरे प्रयागराज में 40 केंद्रों पर भोजन प्रसाद वितरण किया जा रहा है जिनमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कई होल्डिंग एरिया शामिल हैं जहां मुख्य स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को रोका जाता है।
इस भोजन प्रसाद के वितरण के लिए 100 गाड़ियां लगाई गई हैं जिन्हें अदाणी समूह की तरफ से उपलब्ध कराया गया है। अदाणी समूह और इस्कॉन की ओर से तीन से साढ़े तीन हजार स्वयंसेवक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरी परियोजना पर्यावरण-अनुकूल है और 45 दिनों तक चलने वाले इस मेले में कहीं भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
जानकारी दें कि, इस्कॉन ने पूरे प्रयागराज में तीन रसोई घर स्थापित किए हैं जो रेलवे जंक्शन के पास खुशरोबाग, सेक्टर छह में नेत्रकुंभ और सेक्टर 19 में इस्कॉन मंदिर परिसर में स्थित हैं और यहीं से भोजन प्रसाद तैयार कर वितरित किया जा रहा है। पता हो कि, पूरे भारत में इस्कॉन के 750 केंद्र हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
The states first double decker bus restaurant opened in maha kumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMसीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
Jul 11, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













