-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Suspecting A Conspiracy In The Stampede At Prayagraj Mahakumbh Up Stf Engaged In Investigation
प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में साजिश की आशंका, जांच में जुटी यूपी STF, खंगाला जा रहा माेबाइल डेटा
- Written By: आकाश मसने
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने तेज कर दी है। यूपी एसटीएफ की टीमें इसमें साजिश के एंगल से जांच करने में जुटी हैं...

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई थी भगदड़ (सोर्स: सोशल मीडिया)
प्रयागराज: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने तेज कर दी है। यूपी एसटीएफ की टीमें इसमें साजिश के एंगल से जांच करने में जुटी हैं। महाकुंभ में कहीं साजिश के तहत भगदड़ करवाई तो नहीं गई, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यूपी एसटीएफ ने संगम नोज के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों का डेटा खंगालना शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 16 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों के डेटा का एनालिसिस किया जा रहा है। अब तक की जांच में पता चला है कि कई मोबाइल नंबर भगदड़ की घटना के बाद से ही बंद हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में बने कमांड एंड कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों को फेस रिकग्निशन ऐप के जरिए चिन्हित किया जा रहा।
वसंत पंचमी के स्नान को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट पर
इधर कल यानी सोमवार को होने वाले वसंत पंचमी के स्नान को लेकर यूपी पुलिस हाई अलर्ट पर है। आज रात भर उत्तर प्रदेश पुलिस के बड़े अधिकारी महाकुंभ और प्रयागराज में फील्ड पर सक्रिय रहेंगे। वसंत पंचमी के मौके पर महाकुंभ क्षेत्र में होने वाला तीसरा अमृत स्नान सोमवार सुबह 5 बजे से शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
नोएडा: सेक्टर-135 के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
राम मंदिर केस में नेताओं की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? वीएचपी ने की बयान दर्ज करने की अपील
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और बस में टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, 1 की मौत, 11 लोग घायल
बता दें कि सुबह 4 बजे सबसे पहले पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी अमृत स्नान के लिए संगम घाट पर पहुंचेगा। इसके बाद बारी-बारी से अन्य 12 अखाड़े भी संगम में डुबकी लगाएंगे।
मौनी अमावस्या के दिन हुई थी भगदड़
बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के दिन 29 और 30 जनवरी की दरमियानी रात 2 बजे के करीब भगदड़ मची थी। घटना के लगभग 16 घंटे बाद महाकुंभ प्रशासन ने इस भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत और 60 लोगों के घायल होने की पुष्टि की थी।
प्रयागराज में 4 फरवरी तक गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार रविवार यानी 2 फरवरी को सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई थी। इस तरह महाकुंभ में अब तक 34 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है।3 फरवरी को वसंत पंचमी के मौके पर होने वाले अमृत स्नान से पहले बाहर से प्रयागराज शहर में आने वाली गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
महाकुंभ भगदड़ से जुड़ी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मिली जानकारी के अनुसार दूसरे जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर से बाहर बनाए गए पार्किंग स्टैंड में खड़े करने होंगे। इसके बाद पार्किंग स्टैंड से श्रद्धालु शटल बस और पैदल चलकर निकटतम घाटों पर पहुंच सकेंगे। यह व्यवस्था 2 से 4 फरवरी तक लागू के लिए लागू की गई है।
Suspecting a conspiracy in the stampede at prayagraj mahakumbh up stf engaged in investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














