उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और बस में टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, 1 की मौत, 11 लोग घायल

UPSRTC Bus Accident: बहराइच में रोडवेज बस सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई। हादसे में चालक की मौत, 11 यात्री घायल। गंभीर महिला को लखनऊ रेफर किया गया।
Horrific road accident in Bahraich, Uttar Pradesh! Chaos and screams erupted following a collision between a truck and a bus; one person died, and 11 others were injured.
सड़क हादसा (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bahraich Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार को सुबह गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया के पास सड़क हादसा हो गया। वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 अन्य यात्री घायल हो गए। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आपस में हुई टक्कर

आपको बता दें, कि इस हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहां पर उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और उनके उचित इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल अभी दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बता दें, कि सभी घायलों का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

ट्रैक्टर चालक की हुई मौके पर मौत

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र के गढ़वा नौतला निवासी हरिओम सिंह के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों पर जांच की जा रही है।

छह लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले प्रतीक गिरि अपनी पत्नी काजल गिरि, दो महीने की बेटी शेजल, एक वर्षीय बेटी श्रेया तथा भाभी रितु देवी के साथ आजमगढ़ से अपने घर लौट रहे थे।परिवार बाइक से सैदपुर के शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे पहुंचा ही था, कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से छह लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि पांच घायलों का इलाज जारी है।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र के गढ़वा नौतला निवासी हरिओम सिंह के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com