-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Mps Including Akhilesh Yadav Boycotted The Budget Session
सपा सांसदों ने हंगामें के बाद बजट का किया बहिष्कार, अखिलेश बोले-सपा की प्राथमिकता कुंभ-VIDEO
- Written By: Saurabh Pal
संसद का बजट सत्र हंगामे के साथ शुरू हो गया है। निर्मला सीतारमण के भाषण शुरू करने से पहले अखिलेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के सांसदों ने महाकुंभ में हुई भगदड़ का मुद्दा उठाया।

अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के सांसद (फोटो- नवभारत डिजाइन)
नई दिल्लीः संसद का बजट सत्र हंगामे के साथ शुरू हो गया है। निर्मला सीतारमण के भाषण शुरू करने से पहले अखिलेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के सांसदों ने महाकुंभ में हुई भगदड़ का मुद्दा उठाया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सपा सांसदों को शांत कराते हुए कहा आप को महाकुंभ पर बोलने का मौका दिया जाएगा। इसके बावजूद जैसे ही वित्त मंत्री ने भाषण शुरू किया, विपक्ष ने नारेबाजी की और बजट का बहिष्कार किया।
इससे पहले संसद में जाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ” बजट आ रहा है, लेकिन सपा की प्राथमिकता कुंभ है। लोगो को उनके अपने नहीं मिल रहे। लाशें आज भी वहां हैं, लेकिन सरकार आंकड़े छुपा रही है। इतने पैसे खर्च करके प्रचार किया गया, लोगों को बुलाया गया, लेकिन व्यवस्था नहीं की’
#WATCH | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman begins her budget speech amid protest by Samajwadi Party MPs including party chief Akhilesh Yadav (Source – Sansad TV) pic.twitter.com/8YrrXSRgzR — ANI (@ANI) February 1, 2025
इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख दलों ने बजट को लेकर न उम्मीदी जताई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश कहते हैं, “बजट में एक इरादा होता है, एक विषय-वस्तु होती है। ये दोनों ही बजट की सीमा तय करते हैं। हमें बजट से बहुत उम्मीदें नहीं हैं कि कुछ बड़े ऐलान किए जाएंगे और इससे निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि देखते हैं कि मध्यम वर्ग को टैक्स में कुछ छूट मिलती है या नहीं। साथ ही, हमें यह भी देखना होगा कि निवेशकों को ‘टैक्स टेररिज्म’ से कुछ राहत मिलती है या नहीं। हमने जीएसटी में कुछ सुधारों की मांग की है। मोदी 3.0 की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, देखते हैं जीएसटी 2.0 कब आता है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा था कि बजट तो ठीक है, लेकिन हमारे लिए महाकुंभ महत्वपूर्व है। हम संसद के बजट सत्र में महाकुंभ में हुई भगदड़ और अव्यवस्था का मुद्दा उठाएंगे। बता दें कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ हुई थी। इस हादसे में सरकार के मुताबिक 30 लोगों की मौत हुई। जबकि करीब 60 लोग घायल हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
अयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
Sp mps including akhilesh yadav boycotted the budget session
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM












