-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Congress Demands Action Against Those Who Abuse The People Of Ayodhya
सपा-कांग्रेस ने की अयोध्या के लोगों को अपशब्द कहने वालों पर एक्शन की मांग, सीएम योगी को लिखा पत्र
- Written By: अभिषेक सिंह
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के बाद रामनगरी अयोध्या और अयोध्या वासियों को लेकर की जा रही अपमान जनक टिप्पणियों को लेकर सपा-कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है।

सपा-कांग्रेस ने की एक्शन की मांग (डिजाइन फोटो)
लखनऊ : लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के बाद रामनगरी अयोध्या और अयोध्या वासियों को लेकर की जा रही अपमान जनक टिप्पणियों को लेकर सपा-कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है। सपा की तरफ से पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने अयोध्या वासियों को अपशब्द कहनें वालों के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, तो वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की गुजारिश की है।
राम मंदिर बनने के बाद भी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी फैजाबाद सीट हार गई। चार जून को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक धड़ा अयोध्या और अयोध्या वासियों को लेकर लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। इसे लेकर अब सपा-कांग्रेस कार्रवाई की मांग की है। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने इस मुद्दे को उठाते हुए एक्शन लेने की मांग की है।
दुर्व्यवहार करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक एवं राज्य सरकार के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद अयोध्या के लोगों को अपशब्द कहने तथा उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तेज नारायण ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही कई लोग सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों के जरिए अयोध्या के लोगों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
कांग्रेस नेता ने सीएम योगी को लिखा पत्र
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेटर लिखकर कहा है कि, लोकसभा 2024 के परिणाम आने के बाद से ही अयोध्या जी और अयोध्या वासियों को सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही है। भगवान श्री राम में आस्था रखने वालों पर अपमानमजनक टिप्पणियां की जा रही हैं।
आगे उन्होंने पत्र में लिखा कि लोग अयोध्यावासियों का कोई सामान ना खरीदने और उन्हें कोई सामान ना देने की बात लिख रहे हैं। इससे प्रभु राम के असली भक्त आहत हो रहे हैं। ऐसे अराजक लोगों को चिन्हित कर तुरंत उन पर कार्रवाई करें जिससे ऐसे कृत्य भविष्य में न दोहराए जाएं।
Sp congress demands action against those who abuse the people of ayodhya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














