1 हजार में पत्नी को बेच दिया… दोस्तों ने जंगल में ले जाकर किया रेप, यूपी की घटना से देश शर्मसार
Budaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने महज एक हजार रुपए में अपनी पत्नी को दो युवकों के हवाले कर दिया। इन्होंने उसका रेप किया।
- Written By: रंजन कुमार
जंगल में महिला के साथ दो युवक। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई
Husband Sold Wife Gangrape Case Budaun : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसी रूहकंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं और वैवाहिक रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया है। उसहैत थाना क्षेत्र में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी का सौदा मात्र 1000 रुपये में अपने दोस्तों से कर दिया। यह मामला न केवल रिश्तों के कत्ल की कहानी है, बल्कि यह समाज के उस काले चेहरे को भी उजागर करता है, जहां रक्षक ही भक्षक बन गया।
पूरी घटना किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को यह कहकर बाइक पर बिठाया कि वह उसे घर छोड़ देंगे। पति पर अंधविश्वास कर महिला उन लोगों के साथ चली गई, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस हाथ को उसने जन्म-जन्मांतर के लिए थामा था, उसी ने चंद रुपयों के लिए उसे बेच दिया है। बाइक सवार आरोपी महिला को घर ले जाने के बजाय सल्वा के घने जंगलों में ले गए, जहाँ उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। दरिंदगी के बाद आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए।
न्याय के लिए दिव्यांग जेठ बना सहारा
जब पीड़िता ने घर लौटकर आपबीती सुनाई तो पति के कबूलनामे ने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी। इस मुश्किल घड़ी में महिला का पति ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन निकला, लेकिन उसके आंखों से दिव्यांग जेठ ने इंसानियत का धर्म निभाया। वे अपनी छोटी बहू को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति बदन सिंह और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर-नरसिंहपुर हाईवे हादसे पर बवाल: सड़क पर शव रखकर चक्काजाम, परिजनों ने लगाया ‘प्री-प्लांड मर्डर’ का आरोप
‘सच छिप नहीं पाएगा’… राम मंदिर चंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कदम के बाद रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रांतर्गत एक महिला के साथ गलत काम किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ हृदेश सिंह कठेरिया द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/mWEYoUOR1N — Budaun Police (@budaunpolice) February 9, 2026
यह भी पढ़ें : वर्धा: प्रेम संबंध के संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या, कमर के पट्टे से घोंटा गला; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
समाज में बढ़ती संवेदनहीनता
रिश्तों में धोखे की यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले ऐसी ही एक मिलती-जुलती घटना संभल जिले में भी सामने आई थी, जहां जुए में पत्नी को हारा था।इसके बाद पति ने उसे दोस्तों के हवाले कर दिया था। बदायूं की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या महिलाएं अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं? पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल पूरे गांव में इस कृत्य को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
