-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Siddharthnagar Water Tank Rescue Army Helicopter Operation Gorakhpur
सिद्धार्थनगर में 16 घंटे पानी की टंकी पर फंसे रहे दो किशोर, फिर आसमान से फरिश्ता बनकर आई सेना, देखें VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
Water Tank Rescue Operation: सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे दो किशोरों को सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया।

सिद्धार्थनगर में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन (Image- Social Media)
Siddharthnagar Water Tank Rescue Operation: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे किशोरों को करीब 16 घंटे बाद आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गोरखपुर से पहुंचे सेना के हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। सुबह लगभग 5 बजकर 20 मिनट पर हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और करीब 15 मिनट चले ऑपरेशन के बाद किशोरों को टंकी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
16 घंटे बाद दोनों युवकों का रेस्क्यू
बता दें कि सिद्धार्थनगर में कड़ी मशक्कत के बाद पानी की टंकी पर फंसे दो युवकों को सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। गोरखपुर से सेना का हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों किशोरों को बचाया। 15 मिनट तक चले रेस्क्यू के दौरान बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
🚁🇮🇳 On request of state authorities, an IAF Mi-17 V5 from Central Air Command rescued two children stranded atop a water tank in Sidharth Nagar, Gorakhpur after the ladder broke. Swift, precise & courageous—IAF once again proves its commitment to saving lives.@nidhisj2001 pic.twitter.com/OcsyOO0YU8 — SilentFrame (@SilentFrameM) May 3, 2026
युवकों को रेस्क्यू के बाद सेना के जवान उनको हेलिकॉप्टर से गोरखपुर लेकर गए। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान वहां पर गांव वालों की भारी भीड़ इकट्ठा थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। घटनास्थल पर जिलाधिकारी (DM), अपर जिलाधिकारी (ADM), अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ सदर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रेस्क्यू काम की निगरानी करते रहे।
सेना का हेलीकॉप्टर बना देवदूत
बताया जा रहा है कि शुरू में उन तक पहुंचने के लिए पानी की टंकी के दोनों ओर से वैकल्पिक सड़क बनाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन इसके लिए देर रात काम भी शुरू किया गया था, लेकिन रात लगभग 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़क निर्माण में बाधा आ गई और हालात को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल सेना की मदद लेने का फैसला किया, जिसके बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
राम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
नीचे उतरने का रास्ता नहीं था
इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें किशोर पिछले 16 घंटों से पानी की टंकी पर फंसे हुए थे और नीचे उतरने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर से आए एयर फोर्स हेलिकॉप्टर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें- विवेक विहार अग्निकांड: किसी के लिए बेड बनी चिता तो किसी ने सीढ़ियों पर तोड़ा दम; कैसे मरे 9 लोग, कारण क्या?
इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। रेस्क्यू सफल होने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सेना की टीम की सराहना की और किशोरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उनको आगे की देखरेख के लिए सेना गोरखपुर ले गई है।
Siddharthnagar water tank rescue army helicopter operation gorakhpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Jul 08, 2026 | 04:07 PMAI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Jul 08, 2026 | 04:07 PMWild Flowering Dating Trend: बिना जल्दबाजी रिश्ते निभाने का नया तरीका, जानें क्या है यह ट्रेंड
Jul 08, 2026 | 04:03 PMफिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
Jul 08, 2026 | 04:01 PMसोनम वांगचुक की हालत बिगड़ी, 7 किलो से अधिक घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन में सामने आई स्थिति
Jul 08, 2026 | 04:01 PMWadha News: सिंदी रेलवे में प्री-प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन, भार्गव बोले- कम खर्च में बेहतर शिक्षा जरूरी
Jul 08, 2026 | 03:58 PMताश के पत्तों की तरह ढही 3 मंजिला इमारत, भारी मलबे में दबी कई जिंदगियां; पुणे में फिर बरसी आसमानी आफत!
Jul 08, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













