- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- School Closed In Up Cm Yogi Orders All Schools Up To Class 12 To Remain Closed Till January 1
1 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, यूपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते CM Yogi का आदेश
School Closed: उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर और घने कोहरे के चलते सीएम योगी ने प्रदेश के सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है। प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए गए हैं।
- Written By: प्रतीक पांडेय

यूपी में 1 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, फोटो- सोशल मीडिया
School Closed in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी बोर्डों के 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने का कड़ा आदेश जारी किया है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में संचालित ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड सहित सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक 1 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस आदेश के बाद लखनऊ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से शिक्षण संस्थानों को बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
40 जिलों में कोहरे का ‘रेड अलर्ट’: विजिबिलिटी शून्य होने की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के करीब 40 जिलों के लिए अगले 24 घंटों का अलर्ट जारी किया है। कौशांबी, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और पश्चिमी यूपी के आगरा, मथुरा व मुरादाबाद जैसे शहरों में अत्यंत घना कोहरा रहने का अनुमान है, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य तक गिर सकती है। बीते 24 घंटों में मेरठ 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि हरदोई और शाहजहाँपुर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम यानी मात्र 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रशासन को निर्देश: ‘कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए’
मुख्यमंत्री ने केवल स्कूलों की छुट्टी तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को ‘ग्राउंड जीरो’ पर उतरने का आदेश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण कर अलाव और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। रैन बसेरों की स्थिति सुधारने और वहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो। सरकार ने इसके लिए सभी जनपदों को पर्याप्त धनराशि भी जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, इस दिन तक राहत के आसार नहीं
लखनऊ जिला प्रशासन एक्शन मोड में
मुख्यमंत्री योगी के आदेश के तत्काल बाद लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय ने सक्रियता दिखाई। सोमवार (29 दिसंबर) से गुरुवार (1 जनवरी) तक प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी परिषदीय, सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
School closed in up cm yogi orders all schools up to class 12 to remain closed till january 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM












