- Hindi News »
- Maharashtra »
- Only One Rain Basera Instead Of Eight In Mira Bhayandar Poor People Are Facing Trouble In Cold
मीरा-भायंदर में आठ की जगह सिर्फ एक रैन बसेरा, बेघर लोगों को हो रही परेशानी
- Written By: प्रभाकर दुबे

प्रतिकात्मक तस्वीर
-अनिल चौहान
भायंदर: मुंबई और आस-पास के इलाकों में अचानक बढ़ी ठंड ने बेघरों की नींद उड़ा दी है। रैन बसेरों (Rain Basera) की भारी कमी से सड़क पर जीवन बसर करने वाले गरीबों की रात ठिठुर-ठिठुरकर कट रही हैं। उनके इस दुख से प्रशासन का कोई लेना-देना नहीं होना प्रतीत होता दिख रहा है। मीरा-भायंदर (Mira-Bhayandar ) में आबादी के अनुपात से आठ रैन बसेरे होने चाहिए, लेकिन है सिर्फ एक। जबकि बेघरों की संख्या हजारों में हैं।
उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के दिशा-निर्देश और केंद्र सरकार की दीनदयाल अंत्योदय शहरी उपजीविका अभियान के तहत सड़क-फुटपाथ पर जीवन बसर करने वाले गरीबों के सघन इलाकों में रैन बसेरे बनाना अनिवार्य हैं। इसके पीछे उनके रहने और जीने का दर्जा सुधारना सरकार की मंशा है, लेकिन प्रशासन गंभीर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पर्यटन नगरी की छवि धूमिल, छत्रपति संभाजीनगर में कचरे का संकट, स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप-10 सपना दूर
महाराष्ट्र में बयानबाजी तेज: Nitesh Rane के भाषण पर विवाद, विपक्ष ने जताई आपत्ति
बंगाल चुनाव में बीजेपी का ‘फाइनल पंच’ कब? अबतक 292 सीटों पर योद्धा तैयार, 2 सीटों पर अब भी सस्पेंस बरकरार
बच्चू कड़ू की बढ़ी मुश्किलें! ऑडियो क्लिप में ‘चाटू बाबा’ का हुआ जिक्र, क्या वोटर्स पर निकाला हार का गुस्सा?
पहले शहर में 4-5 रेन बसेरे थे
पहले शहर में 4-5 रेन बसेरे थे। एक-एक बंद होते गए। वर्तमान समय में मीरा रोड, विनय नगर में सिर्फ एक रैन बसेरा है। उसमें 77 बेड की क्षमता चलता है। रैन बसेरों की संख्या बढ़ने के बजाए घट गई। एक और रैन बसेरा शुरू करने का प्रस्ताव मीरा-भायंदर महानगरपालिका का समाज विकास विभाग तैयार किया है। उसे सरकार की मंजूरी मिलने में ठण्डी का मौसम बीत जाएगा। ठंड और बरसात के मौसम में बिना छत के जीवन जीना मुश्किल रहता है। वहीं ठंडी को लेकर मनपा ने एक अपील जारी की है और शीतलहर से बचने के उपाय भी बताए गए हैं। इसमें ज्यादा देर तक ठंड में नहीं रहने का सुझाव है, लेकिन जिनके सर पर छत ही नहीं है, वे तो रात अपने छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं के साथ फुटपाथ पर ही गुजारने को मजबूर हैं।
[blockquote content=”रैन बसेरा मीरा-भायंदर महानगरपालिका के मालिकाना हक (7/12) वाली या भाड़े की इमारत में खोला जा सकता है। मीरा-भायंदर महानगरपालिका के पास उसके मालिकाना (7/12) हक वाली कोई इमारत नहीं है। भाड़े से जगह लेने के लिए हमने विज्ञापन निकाले थे, लेकिन कोई सामने नहीं आया। ” pic=”” name=”-दीपाली पोवार-जोशी, समाज विकास अधिकारी”]
[blockquote content=”नए रैन बसेरा शुरू करने के लिए मीरा-भायंदर महानगरपालिका प्रशासन के पास इच्छाशक्ति ही नहीं है। राज्य सरकार और जिलाधिकारी से जमीन मांग कर भी वह उस पर बसेरे बना सकता हैं। खुले आसमान के नीचे सोने वाले गरीब मतदाता नहीं हैं इसलिए जनप्रतिनिधि भी उनकी सुध नहीं लेते हैं। प्रशासन बेघरों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।” pic=”” name=” -रोहित सुवर्णा, पूर्व नगरसेवक “]
Only one rain basera instead of eight in mira bhayandar poor people are facing trouble in cold
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पर्यटन नगरी की छवि धूमिल, छत्रपति संभाजीनगर में कचरे का संकट, स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप-10 सपना दूर
Apr 05, 2026 | 09:30 AMमहाराष्ट्र में बयानबाजी तेज: Nitesh Rane के भाषण पर विवाद, विपक्ष ने जताई आपत्ति
Apr 05, 2026 | 09:27 AMबंगाल चुनाव में बीजेपी का ‘फाइनल पंच’ कब? अबतक 292 सीटों पर योद्धा तैयार, 2 सीटों पर अब भी सस्पेंस बरकरार
Apr 05, 2026 | 09:24 AMबच्चू कड़ू की बढ़ी मुश्किलें! ऑडियो क्लिप में ‘चाटू बाबा’ का हुआ जिक्र, क्या वोटर्स पर निकाला हार का गुस्सा?
Apr 05, 2026 | 09:21 AMशिक्षा विभाग सख्त, मानक न पूरे करने वाले स्कूल होंगे सेल्फ-फाइनेंस; 30 अप्रैल डेडलाइन
Apr 05, 2026 | 09:16 AMसंभाजीनगर में राहत की तैयारी, आवारा कुत्तों को पहनाए जाएंगे कॉलर; नई योजना लागू
Apr 05, 2026 | 09:04 AMलाइव परफॉर्मेंस के बीच अचानक स्टेज पर पहुंचा युवक, डर के मारे परफॉर्मेंस छोड़कर भागीं सुनंदा शर्मा
Apr 05, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM










