- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rss Dattatreya Hosabale Muslims River Worship Surya Namaskar Nothing Wrong
‘…तुम ये करो…वो नमाज छोड़ दो…’, RSS के दत्तात्रेय ने मुसलमानों से कहा- सूर्य नमस्कार करें…
Dattatrey Hosbale News: RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि जब हम हिन्दू धर्म कहते हैं, तो यह मानव धर्म है। दुनिया के किसी भी देश के लोग अपने-अपने पंथ को रखकर पालन कर सकते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

दत्तात्रेय होसबाले
RSS News: गोरखपुर के खोराबार स्थित मालवीय नगर श्रीराम बस्ती खेल मैदान में 17 दिसंबर को एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब हम हिंदू धर्म की बात करते हैं, तो उसका अर्थ मानव धर्म से है। दुनिया के किसी भी देश के लोग अपने-अपने पंथ को मानते हुए उसका पालन कर सकते हैं। नमाज अदा करने वाले हमारे मुस्लिम भाई यदि पर्यावरण की दृष्टि से नदी की पूजा करें तो इसमें क्या गलत है। अगर वे सूर्य नमस्कार करें या प्राणायाम अपनाएं, तो क्या इसमें किसी को आपत्ति होनी चाहिए? बिल्कुल नहीं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हम यह नहीं कहते कि यह करने के लिए अपनी पूजा या नमाज छोड़नी होगी। हमारा कहना सिर्फ इतना है कि यह मानव धर्म है, यही हिंदू धर्म है। ऐसा हिंदू धर्म हमारे पूर्वजों ने हजारों वर्षों तक संघर्ष करते हुए, अनेक आक्रांताओं के सामने भी बचाकर रखा। इसी वजह से यह भूमि आज भी अपनी पहचान बनाए हुए है।
हिंदू संस्कृति की रक्षा सभी की जिम्मेदारी
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि आज हमारे लोगों की बुद्धिमत्ता, प्रतिभा और मेहनत को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। भारत की संस्कृति को जानने के लिए विदेशी नागरिक उत्सुक हैं। रूस में चर्च को मंदिर में बदलने की अनुमति वहां के लोगों ने दी। अमेरिका में जहां-जहां हिंदू समुदाय है, वहां मंदिर बन रहे हैं। लोग सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कर रहे हैं और संस्कृत सीख रहे हैं। जर्मनी के कई विश्वविद्यालयों में संस्कृत पढ़ाई जा रही है और आयुर्वेद का अध्ययन भी हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनना है। हिंदू धर्म, हिंदुत्व और हिंदू संस्कृति की श्रेष्ठ बातों को अपने जीवन में उतारते हुए उसी दृष्टि से आगे बढ़ना होगा। इसलिए यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है।
हिंदुओं की संख्या बनी रहना आवश्यक
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि समाज में हिंदुओं की संख्या का बना रहना बहुत जरूरी है। किसी भी तरह से दूसरे मजहब में परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए और न ही किसी षड्यंत्र का शिकार बनना चाहिए। धर्म परिवर्तन के नाम पर देश के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। खासतौर पर गरीब वर्ग, जनजातीय क्षेत्रों और उन लोगों को निशाना बनाया जाता है जिन्हें समाज में कभी अछूत या निचला समझा गया। ऐसे मामलों से हमें सतर्क रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- WFH, पुरानी कारों पर रोक, No PUC-No Fuel…प्रदूषण पर दिल्ली में आज से सख्ती, देखें गाइडलाइन
धर्म के नियम सभी पर समान
उन्होंने कहा कि धर्म एक ही है, जबकि पंथ अलग-अलग हो सकते हैं। कोई शैव है, कोई वैष्णव, जैन, बौद्ध या द्वैत-अद्वैत को मानने वाला। यह अलग-अलग गाड़ियां हैं। आज कोई शैव है, कल वैष्णव हो सकता है। आज मैं सनातनी हूं, कल सिख बन सकता हूं। गाड़ी बदली जा सकती है, लेकिन धर्म नहीं बदला जा सकता। धर्म के नियमों का पालन करना जरूरी है, यही हमारे पूर्वजों ने सिखाया है। इसी कारण जब हम हिंदू धर्म कहते हैं, तो उसका अर्थ मानव धर्म होता है, जिसे दुनिया के किसी भी धर्म के लोग अपना सकते हैं।
Rss dattatreya hosabale muslims river worship surya namaskar nothing wrong
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM










