- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rohini Ghawari Files Complaint Against Chandrashekhar Ravan In Women Commission
चंद्रशेखर ‘रावण’ पर रोहिणी घावरी का एक्शन शुरू, महिला आयोग में दर्ज कराई शिकायत
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के खिलाफ इंदौर की रिसर्च स्कॉलर रोहिणी घावरी ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

चंद्रशेखर 'रावण' व रोहिणी घावरी (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। रोहिणी घावरी लगातार चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ पर शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
डॉ. रोहिणी घावरी का आरोप है कि चंद्रशेखर आजाद ने सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि कई अन्य लड़कियों का भी शोषण किया है। अब रोहिणी का कहना है कि वह इस मामले में चंद्रशेखर के खिलाफ औपचारिक रूप से केस दर्ज कराएंगी और पूरे मामले को कोर्ट में ले जाएंगी।
‘सम्मान के लिए लड़ूँगी, पीछे नहीं हटूँगी’
रोहिणी घावरी ने सोमवार 23 जून को एक्स पर महिला आयोगी में शिकायत की एक रसीद पोस्ट करते हुए लिखा कि आज से कानूनी लड़ाई की शुरुआत हो चुकी है। सच सामने आकर रहेगा मैं अपने स्वाभिमान सम्मान के लिए लड़ूँगी पीछे नहीं हटूँगी। सत्य मेव जयते!!
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
MP News: अनूपपुर में अचानक जमींदोज हुआ चार मंजिला भवन, दो लोगों की हुई मौत; 10 साल पुरानी थी बिल्डिंग
झाबुआ में जहरीली गैस का तांडव: वॉटर प्लांट से रिसाव के बाद मची अफरा-तफरी, 50 लोग अस्पताल में भर्ती
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
आज से कानूनी लड़ाई की शुरुआत हो चुकी !! सच सामने आकर रहेगा मैं अपने स्वाभिमान सम्मान के लिए लड़ूँगी पीछे नहीं हटूँगी !! सत्य मेव जयते !! @NCWIndia @loksabhaspeaker @PMOIndia @narendramodi pic.twitter.com/8E87HYB7Rt — Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) June 23, 2025
चंद्रशेखर ने कहा था कोर्ट में देंगे बयान
हालांकि अपनी पोस्ट के में रोहिणी घावरी ने यह नहीं बताया कि महिला आयोग के समक्ष उन्होंने चंद्रशेखर पर क्या आरोप लगाए हैं। वहीं, इन आरोपों पर चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अब वे इस मामले पर सिर्फ अदालत में ही बयान देंगे। क्योंकि रोहिणी ने खुद कोर्ट जाने की बात कही है।
डॉ. रोहिणी घावरी ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर आज़ाद ने उनसे अपनी शादी छुपाई थी। रोहिणी कहती हैं, ‘अब जब मुझ पर सवाल उठ रहे हैं, तो मुझे सामने आकर सच बताना पड़ रहा है। हम दोनों गहरे रिश्ते में थे, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह पहले से शादीशुदा है। मुझे यह सच्चाई हमारे रिश्ते के दौरान पता चली।’
Rohini ghawari files complaint against chandrashekhar ravan in women commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नोएडा में पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत; NCR में इस तरह का तीसरा हादसा
Apr 08, 2026 | 08:10 PMवैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी
Apr 08, 2026 | 08:07 PMरेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
Apr 08, 2026 | 08:02 PMपरमाणु बम नहीं, ये है ईरान का ‘असली हथियार’! रूस के इस खुलासे से दुनिया में हड़कंप, कहा- कांप रही है दुनिया
Apr 08, 2026 | 07:58 PMAFC Women’s Championship में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें जिंदा
Apr 08, 2026 | 07:48 PMबिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात
Apr 08, 2026 | 07:45 PMपुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
Apr 08, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














