Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश

Road Rage: गोरखपुर रोडरेज की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पिता के साथ जा रही एक लड़की को कार से खींचकर पीटा गया। यही नहीं लड़की को गलत ढंग से छुआ गया और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jul 11, 2026 | 07:17 PM

गोरखपुर में युवती से मारपीट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gorakhpur Road Rage Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रोड रेज का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे हॉस्पिटल के पास कार और बाइक की मामूली टक्कर के बाद कुछ युवकों ने एक 24 वर्षीय युवती को कथित तौर पर कार से खींचकर बेरहमी से पीटा। युवती का आरोप है कि उसके साथ बदसलूकी की गई, गलत तरीके से छुआ गया और कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं जोड़ते हुए मुख्य आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।

बीमार पिता को अस्पताल ले जा रही थी युवती

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती 9 जुलाई की शाम अपने बीमार पिता को इलाज के लिए ग्रैंड विटारा कार से रेलवे हॉस्पिटल ले जा रही थी। इसी दौरान रेलवे हॉस्पिटल के पास उसकी कार की एक बाइक से मामूली टक्कर हो गई। युवती का आरोप है कि बाइक सवार ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय उससे माफी मांगने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया, जो काली स्कॉर्पियो से मौके पर पहुंचे।

बाल पकड़कर सड़क पर पीटा

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर उसे कार से बाहर खींच लिया और बीच सड़क पर लात-घूंसों से मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ बैड टच किया, कपड़े फाड़ने की कोशिश की और दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर शीशे भी तोड़ दिए। इस दौरान कार में बैठे उसके बीमार पिता पूरी घटना बेबस होकर देखते रहे, जबकि युवती राहगीरों से मदद की गुहार लगाती रही। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की।

सम्बंधित ख़बरें

VIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग

हवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO

तिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO

#BREAKING
‘Sorry’ न बोलने पर युवती से मारपीट और धमकी देने का आरोप#गोरखपुर के रेलवे हॉस्पिटल के पास कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि बाइक सवार ने उससे ‘सॉरी’ बोलने की जिद की।
मना करने पर कुछ देर बाद कथित तौर पर एक काली स्कॉर्पियो से आए लोगों ने… pic.twitter.com/S9bJdg85D5 — UN News (@unnewsofficials) July 11, 2026

घटना का वीडियो वायरल

घटना के बाद युवती की शिकायत पर शाहपुर थाने में अज्ञात बाइक सवार और स्कॉर्पियो सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती एफआईआर में हल्की धाराएं लगाई गई थीं, लेकिन घटना का वीडियो सामने आने और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या के प्रयास, लज्जाभंग, मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ दीं।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पीड़िता का कहना है कि वह सभी आरोपियों की पहचान कर सकती है। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए, जिससे उसका परिवार दहशत में है। शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक दुर्गेश नंदिनी को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें- पहले मां को मारो, तभी बेटी को भेजूंगी: सास के कहने पर कलयुगी बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, हालत गंभीर

वहीं, एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मुख्य आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है।

Road rage incident in gorakhpur girl assault viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 07:17 PM

Topics:  

  • UP Police News
  • Uttar Pradesh
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.