तिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Tirupati Leopard Video : आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित अलीपिरी पैदल मार्ग पर तेंदुआ दिखने के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और एडवायजरी जारी की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Tirupati Balaji Leopard Spotted : आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तिरुमला के अलीपिरी पैदल मार्ग पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल सीढ़ियां चढ़कर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक रास्ते पर तेंदुआ नजर आने से लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धालु तेंदुए को देखकर इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।
Leopard Sighting on Tirumala Alipiri footstep Triggers Panic A leopard sighting on the Tirumala Alipiri footpath caused panic among devotees on Friday. According to reports, the animal was spotted near the Lakshmi Narasimha Swamy Temple, leaving devotees frightened. A group of… pic.twitter.com/fdGfVfvMGK — Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) July 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
IIT रुड़की में जलभराव के बीच छात्रों ने शुरू की ‘बोट सर्विस’, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
दिल्ली के मेन्स सैलून में रूसी महिला ने कराया 1 डॉलर में फेस मसाज, वायरल वीडियो पर लोगों ने दी सुरक्षा की सलाह
रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
मंदिर मार्ग में तेंदुआ दिखने से मची अफरा-तफरी
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने शोर मचाकर और सुरक्षा उपाय अपनाकर तेंदुए को जंगल की ओर वापस खदेड़ दिया। इसके बाद प्रशासन ने अलीपिरी पैदल मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है।
श्रद्धालुओं के लिए जारी एडवायजरी में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति इस मार्ग पर अकेले यात्रा न करे और हमेशा समूह में ही आगे बढ़े। खासकर रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि रास्ते में कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे भगाने की कोशिश बिल्कुल न करें और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
ये खबर भी पढ़ें : IIT रुड़की में जलभराव के बीच छात्रों ने शुरू की ‘बोट सर्विस’, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली
अलीपिरी पैदल मार्ग तिरुपति से तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर तक पहुंचने का सबसे पुराना और पारंपरिक रास्ता है। लगभग 11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर श्रद्धालुओं को करीब 3,550 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यह रास्ता शेषाचलम के घने जंगलों से होकर गुजरता है, इसलिए यहां वन्यजीवों की आवाजाही की संभावना बनी रहती है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने चिंता जताई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मार्ग पर और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि अब पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को पहले से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
