VIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Palghar Flood Video: पालघर के केलवे में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खौफनाक मंजर। देवीपाड़ा में मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 लोग 4 घंटे तक घर की छत पर फंसे रहे।
- Written By: गोरक्ष पोफली
केलवे इलाके में बाढ़ की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Palghar Flood Video Family Trapped On Roof: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पालघर जिले के केवले इलाके के देवीपाडा का है। इस वीडियो में प्रकृति का जो रौद्र रूप दिख रहा है, उसने मानसून की भयावहता और आपदा प्रबंधन की स्थिति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो दिन पहले पालघर में हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी थी। केवले के देवीपाडा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और देखते ही देखते पानी घरों में घुसने लगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक आठ सदस्यों का परिवार, जिसमें महिलाएं और छोटे मासूम बच्चे शामिल हैं, अपनी जान बचाने के लिए घर की छत पर चढ़ गए हैं। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है और बाढ़ का जलस्तर डरावनी गति से बढ़ रहा है, जिसने पूरे घर को जलमग्न कर दिया है।
चार घंटे तक मौत से सामना
यह दृश्य अत्यंत विचलित करने वाला है क्योंकि मूसलाधार बारिश के बीच, छोटे-छोटे बच्चे और उनके परिजन खुले आसमान के नीचे छत पर दुबक कर बैठे हैं। वीडियो में परिवार के सदस्यों के चेहरों पर साफ तौर पर मौत का खौफ देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, यह परिवार लगभग चार लंबे घंटों तक इसी तरह छत पर फंसा रहा। बाढ़ का पानी घर के चारों ओर इस कदर फैल गया था कि उनके पास वहां से सुरक्षित निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में PMFME योजना के तहत 228 लाभार्थियों का लक्ष्य, खाद्य उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
ओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
नासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
वाशिम में मतदाता सूची के SIR अभियान की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
प्रशासन पर उठे सवाल: नहीं मिली कोई मदद
वीडियो के वायरल होने के साथ ही इस मामले में एक गंभीर पक्ष भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जब वे चार घंटे तक छत पर फंसे रहे और मदद के लिए गुहार लगाते रहे, तब उन्हें कोई भी बचाव सहायता या सरकारी मदद नहीं मिली। इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद किसी भी रेस्क्यू टीम का वहां न पहुंचना सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
पालघर से एक झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। केल्वे के देवीपाड़ा में भारी बारिश और बाढ़ के कारण एक ही परिवार के 8 लोग (मासूम बच्चों समेत) करीब 4 घंटे तक अपने घर की छत पर फंसे रहे। pic.twitter.com/VKde7o8SHI — Goraksha Pophlee (@PophleeGor51025) July 11, 2026
पानी कम होने पर मिली राहत
जब बारिश की रफ्तार कुछ कम हुई और बाढ़ का पानी उतरना शुरू हुआ, तब जाकर परिवार के सदस्य अपने मासूम बच्चों के साथ सुरक्षित नीचे उतर पाए। हालांकि इस घटना में सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन उन चार घंटों की दहशत ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया है।
यह भी पढ़ें: ओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और लोग पालघर के इस परिवार की हिम्मत की दाद दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की सुस्ती की आलोचना भी की जा रही है। यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि मानसून के दौरान तटीय और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए स्थितियां कितनी जानलेवा हो सकती हैं।
