- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ravi Kishan Picture With Samosa On Sp Poster In Gorakhpur Photo Goes Viral
सपा के पोस्टर में समोसे के साथ रवि किशन की तस्वीर, सांसद रत्न मिलने की निराले अंदाज में बधाई
Ravi kishan News: गोरखपुर में पोस्टर पॉलिटिक्स की जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल सांसद रवि किशन की समोसे के साथ समाजवादी पार्टी के पोस्टर पर तस्वीर लगी है। इसमें उन्हें तंज कसते हुए बधाई दी गई है।
- Written By: Saurabh Pal

रवि किशन की तस्वीर वाला सपा का पोस्टर(फोटो-सोशल मीडिया)
Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में अंबेडकर चौक पर समाजवादी पार्टी के पोस्टर पर सांसद रवि किशन की फोटो चर्चा का विषय बन गई है। इस पोस्टर की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में एक ऐसा संदेश लिखा है, जिसे पढ़ कर लोगों का दिल संवेदना से भर जा रहा है। लाल रंग के इस पोस्टर में सांसद रवि किशन समोसे के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के माध्यम से सपा नेता अविनाश तिवारी ने तंजिया लहजे में रवि किशन को सांसद रत्न मिलने की बधाई दी है।
इस पोस्ट के चर्चा में आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पोस्टर को तत्काल हटवा दिया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पोस्टर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के पास पहुंच चुका था। इस पोस्टर में शहर में जल जमाव की समस्या से एक 8 वर्षीय मासूम की जान जाने का जिक्र था। जो भाजपा को खटक रहा था।
पोस्टर में क्या लिखा था?
यह पोस्टर मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने लगवाया था। पोस्टर में लिखा है कि ” गोरखपुर के ज्वलंत अतिगंभीर मुद्दा आलू का समोसा सदन में उठाए जाने के बाद रवि किशन को सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई।” उसी पोस्टर में नीचे लिखा है कि ” नोट-अगर गोरखपुर में जल जमाव पर ध्यान दिया होता तो 8 वर्ष की बच्ची आफरीन की मृत्यु नहीं हुई होती।”
सम्बंधित ख़बरें
Sambhal News: संभल में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, वर्षों पुराना इमामबाड़ा और ईदगाह पलभर में धराशाई
Women’s Reservation Bill: ‘बार-बार बिल का स्वरूप क्यों बदला जा रहा’, PM Modi के भाषण पर डिंपल यादव का पलटवार
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
लखनऊ में आग से मचा कोहराम, स्वाहा हो गईं सैकड़ों झोपड़ियां; बेघर हुए हजारों लोग, कई मौतों की आशंका
समोसे में आलू का मुद्दा क्या है?
दरअसल संसद के मानसून सत्र में रवि किशन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और क्वांटिटी का मुद्दा उठाया था। इसके लिए उन्होंने समोसे का उदाहरण दिया था। इसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई थी। लोगों ने कहा कि रवि किशन के पास कोई जमीन से जुड़ा जनहित का मुद्दा नहीं था तो संसद का समय बर्बाद नहीं करना चाहिए था।
ये भी पढ़ें- ‘बवंडर नहीं, ब्लंडर’, राहुल पर अनुराग का वार, वायनाड-बंगाल-रायबरेली के उदाहरणों से जवाब
बेटी को गोद लेकर पानी में भागा पिता, लेकिन नहीं बची जान
संसद में उनके संबोधन के कुछ ही दिन बाद एक हृदय विदारक घटना घटी। गोरखपुर के घोसीपुरा महोल्ले में रहने अनीश मजदूरी करके अपना परिवार चलात हैं। उनकी एक 8 वर्ष बेटी अपने भाई फाई के साथ मदरसे में पढ़ने गई थी। घर लौटते समय मदरसे 500 मीटर की दूरी पर एक खुला नाला था। उसमें आफरीन गिर गई। पानी के तेज बहाव ने 100 मीटर तक आफरीन को बहाकर ले गया। उसका भाई अपने बहन के लिए घबरा कर चिल्लाने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों ने नाले से आफरीन को निकाला। उसे सीपीआर दिया गया, लेकिन आफरीन को होश नहीं आया। इसके बाद उसके अनीश बेटी को गोद में उठाकर भागते हुए जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने आफरीन को मृत घोषित कर दिया।
Ravi kishan picture with samosa on sp poster in gorakhpur photo goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
“दादू, किसी ने I Love You कहा?” पोते के सवाल पर दादाजी का जवाब वायरल
Apr 17, 2026 | 02:39 PMखाड़ी तनाव से Pakistan में भारी बिजली संकट, LNG सप्लाई ठप, 7 घंटे की कटौती
Apr 17, 2026 | 02:36 PMPune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
Apr 17, 2026 | 02:34 PMAnupama Upcoming Update: कैफे की नाकामी, घर की तंगी और अब नई एंट्री, ‘अनुपमा’ की जिंदगी में मचेगा तूफान
Apr 17, 2026 | 02:29 PMMumbai Fire News: मुंबई के तारदेव की 16 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Apr 17, 2026 | 02:26 PMउद्घाटन के अगले ही दिन जाम! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उमड़ी गाड़ियों की भीड़
Apr 17, 2026 | 02:26 PMPimpri Chinchwad में स्वीकृत नगरसेवकों पर सहमति, 20 अप्रैल को नामों की घोषणा संभव
Apr 17, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














