उत्तर प्रदेश के बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म, ‘उत्तम कानून व्यवस्था’ पर लगातार लग रहे प्रश्न चिन्ह
उत्तर प्रदेश की कथित उत्तम कानून व्यवस्था लगातार सवालों के दायरे में आ रही है। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी हिस्से से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही हैं। अयोध्या गैंगरेप का प्रकरण अभी थमा भी नहीं था कि राज्य के बलिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
बलिया: उत्तर प्रदेश की कथित उत्तम कानून व्यवस्था लगातार सवालों के दायरे में आ रही है। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी हिस्से से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही हैं। अयोध्या गैंगरेप का प्रकरण अभी थमा भी नहीं था कि राज्य के बलिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। यहां गांव के ही एक युवक पर 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय लड़की के साथ उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढें:- हापुड़ में दंबग दरोगा ने सरेराह लहराई रिवाल्वर; महिला को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
सम्बंधित ख़बरें
Mussoorie के होटल में दिल्ली की इंजीनियर गायत्री की मिली बिना कपड़ों की लाश, हत्या या फिर हादसा?
उज्जैन के झलारिया में खेत की बाउंड्री को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार और पाइप से हमला, एक गंभीर घायल
प्रयागराज में खूनी खेल: घर के बाहर सो रही दो बुजुर्ग महिलाओं समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, जांच शुरू
रीवा: होटल में पत्नी ने रेंजर पति को युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने दर्ज की FIR
दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो
रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग पीड़िता (11) छह अगस्त को अपराह्न गांव में ही एक लड़की के घर मजदूरी का पैसा लेने गयी थी, वहां उसके गांव का ही कल्लू नामक एक युवक पहले से मौजूद था। कल्लू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाया तथा किसी को इस बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
सीओ ने बताया कि मानसिक रूप से डरी और सहमी होने के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। शुक्रवार को कल्लू ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।
यह भी पढें:- नोएडा में गोकशी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 को लगी गोली, कुल 4 अरेस्ट
उन्होंने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को कल्लू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
