Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार

Akola Health Department: अकोला पीसीपीएनडीटी की टीम ने बुलढाना में स्टिंग ऑपरेशन कर अवैध भ्रूण लिंग जांच रैकेट का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में सोनोग्राफी जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दवाइयां जब्त की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 04, 2026 | 01:17 PM

बुलढाना भ्रूण लिंग जांच- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Buldhana Fetal Sex Determination: सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अकोला मंडल के उपसंचालक डॉ. सुशीलकुमार वाकचौरे के मार्गदर्शन में पीसीपीएनडीटी विभागीय टीम ने बुलढाना में स्टिंग ऑपरेशन चलाकर भ्रूण लिंग जांच के अवैध रैकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई के दौरान सोनोग्राफी मशीन जैसी एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (टैब) तथा दवाइयों का जखीरा जब्त किया गया।

मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग को मिली गोपनीय सूचना के अनुसार, पातुर निवासी विजय राठौड़ गर्भवती महिलाओं से 20 हजार रु. लेकर उन्हें भ्रूण लिंग जांच के लिए बुलढाना स्थित कैलास गवली के पास ले जाता था।

भ्रूण लिंग जांच के अवैध नेटवर्क पर छापा

शिकायत की पुष्टि के बाद अकोला पीसीपीएनडीटी विभाग और जिला शल्य चिकित्सक कार्यालय ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई। योजना के तहत टीम ने एक फर्जी गर्भवती महिला को भेजकर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और बुलढाना में जाल बिछाकर सफल स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापे के दौरान सोनोग्राफी जैसी डिवाइस और दवाइयों का स्टॉक जब्त किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल

सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर

‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास

भंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता

3 पर मामला किया दर्ज

इस मामले में जिला अस्पताल बुलढाना के माध्यम से बुलढाना शहर पुलिस थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत भी अलग से न्यायालय में शिकायत दायर की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कैलास गवली के खिलाफ पहले भी भ्रूण लिंग जांच और अवैध गर्भपात से जुड़े दो मामले दर्ज हो चुके हैं।

ये भी पढ़े: Akola News: GST और आयकर प्रणाली में हो सुधार, विदर्भ चेंबर ने CAT को सौंपे 3 अहम ज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दवाइयां जब्त

इस बार पहली बार उसके कब्जे से सोनोग्राफी जैसी डिवाइस बरामद होने के कारण इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अभियान में डॉ.  धनंजय चिमणकर, डॉ. विशाल येदवर, एड. शुभांगी ठाकरे, किरण जानुनकर, दत्ता हिवराले, बुलढाना पीसीपीएनडीटी टीम तथा बुलढाना शहर पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Buldhana illegal fetal sex determination racket sting operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 01:17 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Buldhana News
  • Crime
  • district health department
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.