Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

32 सेकेंड में 34 वार, CCTV में कैद हुई वारदात, फरीदाबाद में महिला स्कूल टीचर की दिनदहाड़े हत्या

Faridabad School Teacher Murder: हरियाणा के फरीदाबाद के सिकरौना गांव में एक स्कूल टीचर की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 04, 2026 | 10:26 AM

फरीदाबाद में महिला टीचर की हत्या (सौजन्य-एक्स, स्क्रीनग्रैब)

Follow Us
Follow Us:

Faridabad Teacher Murder CCTV: हरियाणा के फरीदाबाद से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने स्कूल टीचर की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। फरीदाबाद के सिकरौना गांव में पुलिस चौकी से बस कुछ ही दूर इस वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवक ने दिन दहाड़े एक महिला स्कूल टीचर की बेरहमी से हत्या कर दी। यह पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में एक नकाबपोश युवक महिला टीचर पर वार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

आरोपी ने एक-दो नहीं, बल्कि लगातार 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से लगातार वार किया और महिला टीचर को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर ने अपना चेहरा सफेद कपड़े से ढका हुआ था, सुबह 9:30 से 9:40 के बीच स्कूल कैंपस में घुसा। उसने स्टाफ से टीचर के बारे में पूछा और उनके क्लासरूम से बाहर आने का इंतजार किया। जैसे ही टीचर क्लासरूम से बाहर निकलीं, हमलावर ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उसने उन्हें घसीटा और चाकू से 30 से ज्यादा वार किए।

सम्बंधित ख़बरें

Akola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा

Amravati News: सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा, महिला से लाखों रुपये ऐंठे

Amravati News: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार से मारपीट, महिला का विनयभंग

Bhandara News: दो जगह छापेमारी, 2.85 लाख का सड़वा महुआ और शराब बनाने का सामान जब्त

फरीदाबाद में महिला टीचर की हत्या (सौजन्य-एक्स, स्क्रीनग्रैब)

उसने खास तौर पर महिला की गर्दन और छाती पर वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी चीखें सुनकर साथी टीचर मदद के लिए दौड़े, लेकिन हमलावर ने उन्हें भगा दिया और हमला जारी रखा। स्कूल कैंपस से भागने से पहले भी उसने बार-बार पीड़िता की गर्दन पर वार किए।

पुलिस चौकी के इंचार्ज मनोज कुमार ने दी जानकारी

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में टीचर पर चाकू से हमले के मामले में सिकरोना पुलिस चौकी के इंचार्ज मनोज कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, “अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था। मुझे अभी-अभी मौत की सूचना (डेथ मेमो) मिली है, इसलिए मैं सीधे घटनास्थल पर जा रहा हूं। मृतका का नाम संध्या है। वह सरस्वती स्कूल में टीचर थीं।”

VIDEO | Haryana: On the Faridabad teacher stabbing case, In-charge of the Sikrona police outpost, Manoj Kumar says, “No complaint has been filed yet. Once a complaint is received, immediate action will be taken. As for the information, the body was found brought in dead. I have… pic.twitter.com/nBt6kOljQj — Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2026

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

प्रत्यक्षदर्शी और स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर तेजपाल ने बताया, “पीड़िता संध्या नाम की टीचर थीं, जो हमारे स्कूल में लगभग एक साल से काम कर रही थीं। सुबह करीब 9:30 या 9:35 बजे मैं अपने ऑफिस में बैठा था, तभी अचानक मुझे एंट्री गेट के पास से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मैं बाहर भागा तो देखा कि वह जमीन पर पड़ी थीं और एक आदमी बार-बार चाकू से उन पर हमला कर रहा था। मैंने चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मुड़ा और चाकू लेकर मेरी तरफ झपटा। जब तक मैं उसे मारने के लिए कोई चीज ढूंढता, वह भाग चुका था।”

यह भी पढ़ें – रात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक

उन्होंने आगे कहा, “वह कैंपस के अंदर अकेला था। मैंने तुरंत पुलिस को फोन किया और फिर टीचर को अल-फलाह अस्पताल ले गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र लगभग 30 साल थी। आरोपी का चेहरा ढका हुआ था। मुझे लगता है कि उसने कम से कम 15 से 20 बार चाकू मारा। मुख्य हमला उनकी गर्दन पर किया गया था।”

Faridabad school teacher murder cctv masked attacker stabbed to death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 10:26 AM

Topics:  

  • Crime
  • Faridabad
  • faridabad crime
  • Haryana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.