Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर निर्माण में अचानक बड़ा बदलाव! इस एक फैसले से चमचमाएगा पूरा परिसर

राम मंदिर निर्माण समिति नें निर्माण कार्य में एक बड़ा बदलाव किया है। मंदिर के प्रथम तल पर लगे कुछ पत्थरों को हटाकर उसके स्थान पर अब मकराना के पत्थर लगेंगे।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 08, 2024 | 01:48 PM

राम मंदिर

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं मंदिर के तीन चरणों में से एक चरण का कार्य भी अब तक पूरा हो चुका है। लेकिन इन सबके बीच राम मंदिर निर्माण समिति से मिली एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। इस खबर की मानें तो राम मंदिर निर्माण कार्य में एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

मंदिर निर्माण कार्य में एक बड़ा बदलाव

जानकारी दें कि, राम मंदिर निर्माण समिति की महीने में दो बार बैठक होती है। वहीं इस बार की बैठक में एक बड़ा फैसला भी लिया गया है। इस फैसले के अनुसार राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे कुछ पत्थरों को हटाकर उसके स्थान पर अब मकराना के पत्थर लगेंगे। दरअसल राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे कुछ पत्थरों को कमजोर बताया गया है। हालांकि यह सभी पुराने पत्थर हैं। ऐसे में अब इन पथरों को हटाकर मकराना के पत्थर लगेंगे। जिसकी जानकारी खुद भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष निरूपेंद्र मिश्र ने दी है।

यहां पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, AMU का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा कायम

सम्बंधित ख़बरें

क्यों सीएम योगी ने आनन-फानन में बुलाई बैठक? सांसदों-विधायकों को दिए ये निर्देश

‘पहले डाका डाला गया…’, मनरेगा बनाम VB-G RAM G पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अब बनेगा मील का पत्थर

यूपी में पूरा होगा केशव का पुराना ख्वाब? योगी के दिल्ली दौरे ने बढ़ाई हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

मोदी-योगी की 1 घंटे की मीटिंग ने बढ़ाया सियासी पारा, कैबिनेट विस्तार से ‘मिशन-27’ तक…क्या हुई बात?

सप्त ऋषियों के मंदिर का भी निर्माण

इतना ही नहीं जल्द ही राम मंदिर परिसर में सप्त ऋषियों के भी मंदिर के निर्माण होने हैं। प्लान के अनुसार मंदिर परिसर में सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि का मंदिर में प्रवेश होगा। जहां राम भक्त प्रभु राम से पहले महर्षि वाल्मीकि का दर्शन करेंगे। वाल्मीकि के ठीक सामने 7वां मंदिर महर्षि अगस्त मुनि का होगा। इसी बीच एक छोटा सा तालाब भी बनेगा, ताकि श्रद्धालु प्रभु राम के मंदिर में प्रवेश करने से पहले आचमन कर सकें।

यहां पढ़ें –  अब गैर-हिंदू छात्रों के पर गिरेगी गाज, ST कोटा का लाभ उठाने वालों पर महाराष्ट्र सरकार करेगी कार्रवाई

गौरतलब है कि, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। बीते 22 जनवरी को प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान भी हो चुके हैं। वहीं प्रभु राम के विराजमान होने के बाद प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा राम भक्त दर्शन पूजन-दशर्न भी कर रहे हैं, लेकिन मंदिर निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी ना रह पाए। इसको लेकर समय-समय पर बैठकें होती रहती हैं।

जानकारी दें कि, अयोध्या में सरयू नदी के तट पर बीते 30 अक्टूबर को आठवें दीपोत्सव के अवसर पर दो विश्व रिकॉर्ड बने थे। इसमें एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा आरती करने और सबसे अधिक दीये जलाने के दो ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाए गए। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद इस पहले दीपोत्सव पर इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने अनूठी पहल की थी। इसमें पहली बार 1121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू नदी की आरती की थी। सभी वेदाचार्य एक ही रंग के परिधान में एक स्वर में आरती की थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Ram mandir construction committee meeting decision makrana stone first floor religion ayodhya temple

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 01:47 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ram Mandir
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.