मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: टायर फटते ही घर में घुसा ट्रक, 3 लोगों की मौत पर मचा हंगामा, CM योगी ने जताया दुख
Mirzapur Truck Accident: मिर्जापुर में टायर फटने से बेकाबू ट्रक घर में घुस गया। हादसे में 3 लोगों की मौत और 2 घायल हुए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर मदद के निर्देश दिए।
- Written By: प्रिया जैस
मिर्जापुर ट्रक हादसा (सौजन्य-एक्स)
CM Yogi Mirzapur Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देर रात एक बेकाबू ट्रक घर में जा घुसा, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना मिर्पुजार के अहरोरा पुलिस स्टेशन इलाके में कुदरन क्रॉसिंग के पास तड़के करीब 3 बजे हुई। यहां वाराणसी से सोनभद्र जा रहे एक ट्रक का टायर फटने से वह बेकाबू हो गया और एक घर से जा टकराया।
घर की दीवार भरभराकर वहां मौजूद सो रहे लोगों पर गिर गई और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। भोर में हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को बचाने का काम किया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी बचाव अभियान चलाते हुए सभी को मलबे से बाहर निकाला।
मृतकों और घायलों की हुई पहचान
हादसे में मारे गए मृतकों की पहचान राजाराम राजभर (47), सुखिया (70) और चांदतारा (45) के रूप में हुई। इस हादसे में 12 वर्षीय सुहानी निवासी मुजेहरा देहात कोतवाली तथा 45 वर्षीय सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दान मामले में अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिमांड के दौरान कई अहम सबूत जुटाने का दावा
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
सरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित
जनता का फूटा गुस्सा, वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे किया जाम
ट्रक हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हिंसक विरोध-प्रदर्शन किया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस की गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। गुस्साई भीड़ ने अहरोरा के कुदरन गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।
मिर्जापुर -घर में ट्रक घुसने से तीन की मौत मामला। ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा। पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़े। आसपास की कई थानों की बुलाई गई फोर्स। अहरौरा थाना क्षेत्र की घटना #mirzapur #mirzapurnews pic.twitter.com/tKclm69pty — Manish Rai journalist (@jackmanish36) July 16, 2026
सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज का निर्देश दिया और प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।
यह भी पढ़ें – राम मंदिर दान मामले में अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिमांड के दौरान कई अहम सबूत जुटाने का दावा
Frequently Asked Questions
-
Que: मिर्जापुर ट्रक हादसा कहां हुआ?
Ans: यह हादसा मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में कुदरन क्रॉसिंग के पास हुआ।
-
Que: मिर्जापुर ट्रक हादसे की वजह क्या थी?
Ans: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर फटने के बाद वाहन बेकाबू होकर घर में घुस गया।
-
Que: मिर्जापुर हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
Ans: इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
-
Que: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या निर्देश दिए?
Ans: मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेकर घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
