अयोध्या में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी फिर प्रभु राम के जयकारों से गूंज रही है। यहां आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसमें भगवान राम समेत माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित रहेगी। आज 11.25 बजे अभिजीत मुहुर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके साथ ही 7 अन्य मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल रहेंगे।
राम दरबार में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है। अयोध्या और काशी के 101 वेदाचार्य वैदिक मंत्रों के साथ इस वृहद धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न कराने के लिए मौजूद रहेंगे। मंदिर परिसर को फूलों से भव्य शृंगार किया गया है। पूरा वातावरण वैदिक ऊर्जा से गुंज रहा है। काफी संख्या में सुबह से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
अयोध्या के राम दरबार में आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान भव्य आयोजन की तैयारी अयोध्या में चल रही है। इसके साथ ही परिसर में आज दरबार के पास इन मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ये मंदिर हैं…
अयोध्या राम मंदिर में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक ओर भव्य तैयारी चल रही है तो दूसरी ओर प्रशासन की ओर से मंदिर की सुरक्षा भी काफी टाइट कर दी गई है। श्रद्धालुओं का मंदिर दर्शन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के आना सुबह से ही जारी है। सुरक्षाकर्मी आने वालों को चेकिंग के बाद ही मंदिर परिसर में प्रवेश दे रहे हैं। सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की जा रही है।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि सुबह देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया गया। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू होगा। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 500 से अधिक मेहमान शामिल रहेंगे। पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान का समापन होगा। समारोह में संघ, विहिप और भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है। कई साधु-संतों की भी मौजूदगी रहेगी।