- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- A Major Update On The Couple Who Had Sex On The Rapid Rail Their Families Arranged Their Engagement
रैपिड रेल में संबंध बनाने वाले कपल पर आया बड़ा अपडेट, परिवार वालों ने करा दी सगाई
Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद में नमो भारत रैपिड ट्रेन में अश्लील हरकत करने पर वायरल हुए छात्र–छात्रा की परिवारों ने सगाई करा दी है। एक सप्ताह में उनकी शादी भी हो जाएगी। दोनों भी पढ़ाई कर रहे हैं।
- Written By: रंजन कुमार

रैपिड मेट्रो।
Rapid Rail Viral Video News: गाजियाबाद में नमो भारत रैपिड ट्रेन में गंदी हरकत करने वाले छात्र-छात्रा की सगाई हो गई है। शादी की तारीख भी तय कर दी गई है। एक सप्ताह में दोनों की शादी हो जाएगी। दोनों एक बिरादरी से हैं। बालिग भी हैं। दोनों गाजियाबाद के बड़े कॉलेजों से पढ़ाई कर रहे। छात्रा BCA कर रही तो छात्र बीटेक कर रहा।
रैपिड ट्रेन का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद दोनों के परिवार वालों को शर्मसार होना पड़ा। इसके बाद दोनों ने कॉलेज जाना छोड़ दिया था। छात्रा को परिवार वालों ने रिश्तेदार के यहां भेज दिया था।
दोनों अच्छे परिवार से
छात्र और छात्रा गाजियाबाद के ही हैं। दोनों के गांव आसपास हैं। 21 साल का छात्र संपन्न किसान परिवार से है। छात्रा भी अच्छे परिवार से है। आसपास रहने के कारण दोनों में अफेयर हुआ। दोनों साथ घूमने-फिरने लगे। परिवार वालों से छिपकर एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे। बीते 24 नवंबर को दोनों रैपिड ट्रेन में सफर कर रहे थे। ट्रेन में भीड़ कम थी। मेरठ से मोदीनगर के बीच ट्रेन में छात्र-छात्रा अश्लील हरकत करने लगे। इस दौरान ट्रेन में बैठे लोगों ने मुंह फेर लिया। किसी ने कुछ नहीं कहा।
सम्बंधित ख़बरें
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
सिएटल में ट्रेन के सामने धक्का देने की कोशिश, CCTV वीडियो ने लोगों को किया दहशत में
छात्रा ने की थी सुसाइड की कोशिश
रैपिड ट्रेन का वीडियो सामने आने के बाद दोनों के परिवार वालों की बहुत बदनामी हुई थी। छात्रा ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। इसके बाद परिवार की महिलाओं ने उसको समझाया। छात्रा का डिप्रेशन खत्म करने के लिए घर वालों ने बेटी को अपने रिश्तेदार के यहां भेज दिया था। इस बीच परिवार वालों ने समझा कि बहुत बदनामी हो चुकी है। दोनों परिवार वालों ने आपस में बैठकर काफी विचार किया। बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने पहल करते हुए कहा कि जो हो चुका, उसे भूलकर दोनों की शादी करा दी जानी चाहिए। इससे बदनामी नहीं होगी और दोनों साथ रह सकेंगे।
बेटे की गलती मानता हूं
छात्र के पिता ने कहा कि मैं बेटे की गलती मानता हूं। इसमें हमारी ही नहीं सबकी बदनामी हुई है। उम्र भले कम हो, लेकिन इस तरह की घटना समाज को हैरान करने वाली है। मेरा बेटा है तो दूसरे परिवार की बेटी है।
दोनों की शादी कराना बेहतर
दोनों में पहले से बातचीत होती थी। किसी ने भी गलत कदम उठाया तो यह परिवार के लिए और दर्द देने वाला होगा। ऐसे में अब दोनों की शादी कराना बेहतर है। आगे मैं न कभी अपने बेटे को एक शब्द कहूंगा, न उस बेटी के बारे में कुछ बोलूंगा। मैंने बेटी के परिवार वालों से बात कर ली है। दोनों की सगाई कर दी गई। सगाई में बाहर के किसी व्यक्ति को नहीं बुलाया गया। सिर्फ परिवार के लोग मौजूद रहे। सगाई के फोटो-वीडियो नहीं बनाने दिए गए। दोनों की एक सप्ताह में शादी कर दी जाएगी।
पीछे-आगे और साइड की सीटें थीं खाली
24 नवंबर को मेरठ से मोदीनगर के बीच का वीडियो बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा कि लड़का-लड़की नमो भारत ट्रेन के केबिन में हैं। लड़की यूनिफॉर्म में है। उसने आईकार्ड भी पहना है। लड़का सफेद स्वेटर पहना है। दोनों छात्र-छात्रा जहां बैठे हैं, उसके पीछे-आगे और साइड की सीटें खाली थीं। उनके पीछे की 3 सीट छोड़कर एक महिला दूसरी ओर मुंह करके बैठी दिख रही। छात्रा विंडो सीट पर बैठी है। पास में बैठा छात्र पहले छात्रा को किस करता है। फिर दोनों गंदी हरकत करने लगते हैं।
22 दिसंबर को दर्ज हुई थी FIR
24 नवंबर को रैपिड ट्रेन में हुई घटना के बाद DBRRTS के सुरक्षा प्रमुख दुष्यंत कुमार ने गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में 22 दिसंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें लिखा था-24 नवंबर की शाम 4 बजे नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच-23 में अश्लील कृत्य सामने आया। इसमें एक लड़का और लड़की शामिल थे। ट्रेन दुहाई से मुरादनगर की तरफ जा रही थी।
ऑपरेटर बर्खास्त
हमारे क्लाइंट ने 2 दिसंबर को बताया कि ट्रेन ऑपरेटर ने केबिन में मोबाइल का इस्तेमाल किया। आरोप की जांच की गई तो सामने आया कि ऑपरेटर ने बिना अनुमति और बिना सूचना ट्रेन के अंदर मोबाइल का यूज किया। जो हमारी कंपनी के नियमों और स्थायी आदेश का उल्लंघन है। 3 दिसंबर को हमारी कंपनी ने ऑपरेटर रिषभ को बर्खास्त कर दिया। इसी ऑपरेटर ने वीडियो वायरल किया है।
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में स्कूली कपल ने बनाया संबंध…रैपिड रेल के 4 वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
लोको पायलट ने वीडियो बनाकर किया था वायरल
रेल मंत्रालय की जांच में खुलासा हुआ कि वीडियो ट्रेन के लोको पायलट ने बनाया था। लोको पायलट ने अपने केबिन में लगे सीसीटीवी मॉनिटर पर चल रही फुटेज का मोबाइल से वीडियो बनाया। फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
A major update on the couple who had sex on the rapid rail their families arranged their engagement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM











