-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Proposal To Operate Light Transit Rail From Noida Airport To Film City Approved
एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी तीनों ट्रेन, नोएडा एअरपोर्ट से फिल्मी सिटी तक LRT चलाने की मिली मंजूरी
- Written By: रीना पंवार
नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट से फिल्म सिटी तक अब पॉड टैक्सी के बजाय लाइट ट्रांजिट रेल चलेगी। यह मार्ग लगभग 14 किलोमीटर लंबा है। LRT संचालन के लिए प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसका प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया गया है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नोएडा (उप्र) : नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट आने वाले यात्रियों की यात्रा आसान बनाने के लिए ‘नमो भारत’ और ‘मेट्रो लाइन’ के ट्रैक पर अब लाइट ट्रांजिट रेल (एलआरटी) भी दौड़ेगी। नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट से फिल्म सिटी तक लाइट ट्रांजिट रेल (एलआरटी) के संचालन के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे संबंधित प्रस्ताव केंद्रीय शहरी आवासन मंत्रालय को भी भेज दिया गया है। आने वाले 2-3 महीनों में इस परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है। लाइट ट्रांजिट रेल 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को इससे संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म सिटी से एअरपोर्ट तक पहले ‘पॉड टैक्सी’ चलाने का प्रस्ताव था, लेकिन इसकी जगह अब यहां LRT का संचालन होगा। यह मार्ग लगभग 14 किलोमीटर लंबा है। LRT संचालन के लिए प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसका प्रस्ताव भारत सरकार के केंद्रीय शहरी आवासन मंत्रालय को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन महीनों में इस परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
अब एक साथ होगा ट्रैक का निर्माण
इससे पहले बीते गुरूवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड मीटिंग हुई थी। इस बैठक में चेयरमैन अनिल सागर के समक्ष एअरपोर्ट से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा को जोड़ने वाली परियोजनाओं को रखा गया। इसमें जानकारी दी गई कि दो चरणों में प्रस्तावित, गाजियाबाद से एअरपोर्ट के बीच ट्रैक का निर्माण अब एक साथ किया जाएगा। पहले की योजना में पहले चरण में गाजियाबाद के सिद्धार्थनगर से इकोटेक-6 तक 39.39 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनना था। जबकि, दूसरे चरण में इकोटेक-6 से हवाई अड्डा तक 32.90 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनना था।
सम्बंधित ख़बरें
UP Link Expressway: यूपी के 56 गांवों से गुजरेगा 74 किमी नया रूट, एनसीआर को मिलेगी नई रफ्तार
Mumbai Metro 2A में तकनीकी खराबी, 90 मिनट प्रभावित रहा परिचालन; सिंगल ट्रैक से चलती रहीं सेवाएं
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Mumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.58 लाख यात्रियों ने किया सफर
परियोजना पर खर्च होंगे 20 हजार करोड़
अधिकारी ने बताया कि यह ट्रैक पूरी तरह से एक एलिवेटेड ट्रैक होगा। ‘नमो भारत’ ट्रेन इस पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस परियोजना पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च होने का अनुमान है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार 20-20 फीसदी का अंशदान करेंगी। बाकी 60 प्रतिशत खर्च राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC)करेगा। अधिकारी ने बताया कि अगर NCRTC यह खर्च करने में असमर्थता जताती है तो इस परियोजना के लिए बजट की वयवस्था गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (नायल) करेगा।
एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी तीनों ट्रेन
परियोजना को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि अब एक ही ट्रैक पर ‘नमो भारत’, ‘मेट्रो’ और ‘एलआरटी’ चलाई जाएंगी। इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। अब इसके लिए 14.6 किलोमीटर का अलग ट्रैक बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक पर ‘लाइट ट्रांजिट रेल’ 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। प्रत्येक मेट्रो के बीच का अंतराल 3.5 मिनट होगा। रैपिड रेल के बीच यह अंतराल सात मिनट और एलआरटी के लिए सेवा का अंतराल आठ मिनट रहेगा।
एजेंसी इनपुट के साथ)
Proposal to operate light transit rail from noida airport to film city approved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ब्रह्मपुरी में राजर्षि शाहू महाराज जयंती पर कार्यक्रम, युवा लेखक आदित्य बोरकर की पुस्तक का विमोचन
Jul 10, 2026 | 03:58 PMमुंबई के रे रोड ROB की बढ़ी लागत पर सवाल: उद्घाटन के एक साल में 18 करोड़ अतिरिक्त खर्च का मामला अटका
Jul 10, 2026 | 03:58 PMकभी नाम सुनते ही कांप उठते थे लोग, बॉलीवुड के दो ‘खूंखार विलेन’ का रीयूनियन, तस्वीर देख इमोशनल हुए फैंस
Jul 10, 2026 | 03:49 PMसागर में शिव मंदिर में रात भर डटा रहा 5 फीट का जहरीला सांप; भोलेनाथ के चरणों में कुंडली मारकर बैठा रहा नाग
Jul 10, 2026 | 03:47 PMचंद्रपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, समिति सदस्यों ने कड़ोली और देवाड़ा PHC का किया निरीक्षण
Jul 10, 2026 | 03:46 PMIND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Jul 10, 2026 | 03:43 PMभंडारा में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग, बिगर सातबारा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














