- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal Metro Will Be Inaugurated Today People Will Be Able To Travel From Tomorrow Know The Fare And Timing
भोपाल को आज मिलेगी मेट्रो की सौगात, आम लोग कल से कर सकेंगे सफर, जानें किराया और टाइमटेबल
Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो का आज उद्घाटन हो जाएगा। कल से आम यात्रियों के लिए सेवा शुरू होगी। पहले चरण में सुभाष नगर से एम्स तक 8 स्टेशनों पर मेट्रो चलेगी। किराया 20 से 40 रुपये होगा।
- Written By: रंजन कुमार

मेट्रो की बोगी। इमेज-सोशल मीडिया
Bhopal Metro Fare and Timetable: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आज से मेट्रो सिटी बन जाएगी। शहर में मेट्रो सेवा का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। दोनों मेट्रो में सवार होकर सफर करेंगे। कल यानी 21 दिसंबर की सुबह 9 बजे से आम लोग भी मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। एक दिन में मेट्रो सुभाष नगर से एम्स के बीच 17 ट्रिप लगाएगी। 3 मिनट में एक से दूसरे स्टेशन पर पहुंचेगी और न्यूनतम किराया 20 रुपए होगा।
भोपाल में मेट्रो के दो प्रोजेक्ट चल रहे। पहला ऑरेंज लाइन करोंद से एम्स के बीच 16.74 किलोमीटर लंबा है। दूसरा प्रोजेक्ट ब्लू लाइन 14.16 किलोमीटर भदभदा से रत्नागिरि तक है। दोनों के लिए सुभाष नगर में डिपो बना है। पुल बोगदा में जंक्शन बनेगा यानी ट्रेनें यहां से क्रॉस होंगी। सबसे पहले ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी की शुरुआत हो रही। इसमें 8 स्टेशन- सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स शामिल हैं।
पहली मेट्रो सुबह 9 बजे एम्स स्टेशन से चलेगी
एक रूट पर 75 मिनटों में मेट्रो ट्रिप पूरी करेगी। एक दिन में 17 ट्रिप होंगी। इसमें एम्स से सुभाष नगर के बीच 9 और सुभाष नगर से एम्स के बीच 8 ट्रिप शामिल हैं। पहली ट्रेन सुबह 9 बजे से एम्स स्टेशन से चलेगी और आखिरी स्टेशन सुभाष नगर तक 40 मिनट में पहुंचेगी। अंतिम मेट्रो शाम 5 बजे एम्स से चलेगी। यह शाम 6.25 बजे सुभाष नगर पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने जताया आभार
ईंधन बचाने की मुहिम: मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने घटाया काफिला
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट विवाद: कब्रिस्तान और वक्फ जमीन पर निर्माण को लेकर आज सुनवाई, रोक लगाने की है मांग
MP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
अधिकतम किराया 40 रुपए
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो का किराया 3 जोन में बांटा है। इसमें कुल 8 स्टेशन हैं। पहले दो स्टेशनों का किराया 20 रुपए है। 3 से 5 स्टेशन का 30 रुपए और 6 से 8 स्टेशन का किराया 40 रुपए लगेगा। आप डीबी मॉल स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन जाते हैं तो 20 रुपए चुकाने होंगे। आप एम्स तक की यात्रा कर रहे तो 40 रुपए किराया देना पड़ेगा।
किराए में नहीं दी जाएगी छूट
इंदौर में 31 मई को मेट्रो का कमर्शियल रन हुआ था। इसके शुरुआती 7 दिन तक लोगों को मुफ्त में सफर कराया गया था। एक महीने तक 25% से 75% तक किराए में छूट मिली थी। उम्मीद थी कि किराए का ये मॉडल भोपाल में अपनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेट्रो एमडी कृष्ण एस. चैतन्य के अनुसार किराए में छूट नहीं मिलेगी।
मेट्रो में यात्री अंदर कैसे जाएंगे?
स्टेशन से टिकट लेने के बाद यात्री प्लेटफॉर्म पर पहुंचेंगे। यहां मेट्रो ट्रेन आने के 10 सेकंड बाद प्लेटफॉर्म और मेट्रो के गेट खुलेंगे। इस दौरान अनाउंसमेंट भी होगा कि गेट से दूरी बनाकर रखें, गेट खुलने वाले हैं।
कितनी क्षमता?
मेट्रो में 980 यात्रियों की क्षमता है। वैसे, एक कोच में 330 यात्री सफर कर सकते हैं। एक कोच में बैठने के लिए सिर्फ आमने-सामने दोनों तरफ मिलाकर 6 चेयर हैं। 6 में से कुछ चेयर पर 5 तो कुछ पर 7 यात्रियों के बैठने की जगह है। इस लिहाज से एक कोच में 50 यात्री बैठ सकेंगे। बाकी 280 यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी होगी। मेट्रो एमडी चैतन्य ने कहा कि क्षमता अधिक है, लेकिन 250 यात्री बेहतर तरीके से यात्रा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ेगी मेट्रो सेवा, लाजपत नगर से साकेत जी तक नई लाइन का काम शुरू
एक से दूसरे स्टेशन की दूरी कितनी?
सुभाष नगर से एम्स के बीच 6.22 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो चलेगी। इस दौरान 8 स्टेशन आएंगे। एम्स से बैठने के बाद सबसे पहला स्टेशन अलकापुरी आएगा, जहां मेट्रो 3 मिनट में पहुंचेगी। मेट्रो को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पहुंचने में 2 से 3 मिनट लेगेंगे।
टोटल ट्रैवलिंग टाइम कितना रहेगा?
मेट्रो का टोटल ट्रैवलिंग टाइम 40 मिनट रहेगा। यह एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की दूरी कम-से-कम 2 मिनट और अधिकतम 3 मिनट में पूरी करेगी। मेट्रो ट्रेन हर स्टेशन पर यात्रियों के चढ़ने और उतरने के लिए 2 मिनट रुकेगी। इस तरह मेट्रो का टोटल ट्रैवलिंग टाइम 40 मिनट पहुंच जाएगा।
इमरजेंसी में कैसे कर पाएंगे संपर्क?
मेट्रो में यात्री ट्रेन के संचालक के पास नहीं जा पाएंगे। न सामान्य ट्रेन की तरह स्टाफ ट्रेन में रहेगा। मेट्रो में किसी यात्री को इमरजेंसी होती है तो वह इमरजेंसी बटन दबाकर मेट्रो ड्राइवर से इंटरकॉम पर बात कर सकेगा। इसके बाद ड्राइवर तत्काल स्टेशन पर इमरजेंसी की जानकारी दे देंगे, जिससे मेट्रो के पहुंचने के पहले इमरजेंसी टीम स्टेशन पर पहुंच जाएगी।
Bhopal metro will be inaugurated today people will be able to travel from tomorrow know the fare and timing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
May 14, 2026 | 10:58 AMRaja Shivaji Collection: राजा शिवाजी ने 13 दिनों में वसूल की पूरी लागत, दूसरे बुधवार भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा दम
May 14, 2026 | 10:58 AMवंदे भारत में TTE पर रिश्वत का आरोप, पैसेंजर ने बनाया वीडियो; रेलवे ने किया सस्पेंड
May 14, 2026 | 10:56 AMराहुल गांधी मानहानि केस: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर सभी की नजरें
May 14, 2026 | 10:53 AMमहाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाएं फिर शुरू करने की मांग, एसोसिएशन ने CM फडणवीस को लिखा पत्र
May 14, 2026 | 10:47 AMबंगाल में ‘घुसपैठ’ पर फुल स्टॉप, CM सुवेंदु ने सीमा बाड़बंदी को मंजूरी दी, 45 दिनों में सेना को मिलेगी जमीन
May 14, 2026 | 10:43 AMगुजरात हाईवे पर बड़ा हादसा! डामर से भरे टैंकर और ट्रैवल्स बस में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, 10 झुलसे
May 14, 2026 | 10:42 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














