- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Preparations For Ganesh Utsav Full Swing Sculptors Busy Giving Final Touches Idols Prayagraj
गणपति उत्सव की तैयारियां जोरों पर, प्रयागराज में मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे मूर्तिकार
Preparations For Ganesh Utsav: देशभर में गणेश महोत्सव मनाने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी भगवान गणपति का यह पावन उत्सव अब बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।
- Written By: गीतांजली शर्मा

गणेश उत्सव पर मूर्तिकारों द्वारा बनाई गईं मूर्तियां (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ganesh Utsav In Prayagraj: देशभर में गणेश महोत्सव मनाने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी भगवान गणपति अब जोरों-शोरों से बिठाए जाते हैं। इस बार आने वाली 27 तारीख को यह पावन पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर में तैयारियां चल रही हैं। मूर्तिकार मूर्तियां बनाने में पूरी तरह व्यस्त हैं। उन्होंने भगवान की मूर्ति को अंतिम रूप दे दिया है।
मूर्तियों पर रंग-रोगन चढ़ाने का काम लगतार किया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव को लेकर पूरे शहर में उत्साह का जबरदस्त माहौल है।
कुछ ऐसे बनती है भगवान गणेश की मूर्ति
सम्बंधित ख़बरें
Ganga Dussehra Ghaat 2026: गंगा दशहरा पर इन घाटों की रौनक देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, जानें कहां हैं ये घाट
प्रयागराज में खाकी के एकतरफा झुकाव से भड़के डॉक्टर! ठप होगी पूरी स्वास्थ्य सेवा, महा-संग्राम का ऐलान
प्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
52 लाख छात्रों का इंतजार! कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, स्क्रूटनी का भी मिलेगा मौका
मूर्तिकारों के अनुसार, कई महीने की कड़ी मेहनत करके मूर्ति को तैयार किया जाता है। एक मूर्ति को बनाने में कम से कम एक से दो महीने का समय लग जाता है। पहले उसका ढांचा तैयार किया जाता है, फिर मिट्टी की परत चढ़ाई जाती है। जब भगवान के स्वरूप की बारीकी तय हो जाती है, तब रंग-रोगन के साथ प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जाता है। मूर्तिकारों की टीम की कोशिश यही होती है कि जब लोग मूर्ति को देखें, तो उन्हें यह महसूस हो कि वे वास्तव में भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं।
बंगाल के कारीगर दे रहे विशेष योगदान
इस साल प्रयागराज में गणेश महोत्सव पर मूर्ति निर्माण बंगाल से आए कारीगर कर रहे हैं। सुब्रतो बनर्जी जैसे कलाकार मई–जून से ही मूर्ति निर्माण का काम शुरू कर चुके हैं। इस वर्ष बंगाल के मूर्तिकारों का प्रयागराज प्रदेश में गणेश महोत्सव को भव्य रूप देने में बड़ा योगदान है। साथ ही मूर्तियों को सूक्ष्मता से आकार देने और रंग-रूप भरने में उनपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि महोत्सव में आए भक्त मूर्ति देख मंत्र-मुग्ध हो जाएं।
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में सीएम योगी कल्याण सिंह का किया बखान, कहा- बाबूजी की विरासत यूपी के विकास की आधारशिला
मूर्तियों की बढ़ रही मांग
एक मूर्तिकार के अनुसार मूर्तियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है, रोजाना लोग बुकिंग के लिए आ रहे हैं। यहां पर 50 हजार से लेकर लाखों रुपए कीमत की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। यहां पर 11 फुट तक की मूर्तियां बनाई जा रही हैं।
(एजेंसी इनपुट)
Preparations for ganesh utsav full swing sculptors busy giving final touches idols prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














