Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा को विश्वस्तरीय शहर बनाने की तैयारी: स्टेडियम, बैराज, किसान भवन और अतिक्रमण मुक्त शहर का बड़ा रोडमैप तैयार

Agra Development Projects: दिशा समिति की बैठक में इंटरनेशनल स्टेडियम, यमुना बैराज, किसान भवन, केंद्रीय विद्यालय, पुरानी नहरों के पुनर्जीवन और अतिक्रमण मुक्त सड़कों सहित कई विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 18, 2026 | 04:41 PM

दिशा समिति की बैठक (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Agra Development Projects DISHA Meeting: आगरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं पर मंथन हुआ।

सांसद फतेहपुर सीकरी एवं दिशा समिति के अध्यक्ष राजकुमार चाहर की अध्यक्षता तथा केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो.एस.पी. सिंह बघेल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में इंटरनेशनल स्टेडियम, यमुना पर बैराज, किसान भवन, केंद्रीय विद्यालय, पुरानी नहर प्रणाली के पुनर्जीवन और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने जैसे बड़े मुद्दों पर अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि आगरा की पहचान वैश्विक स्तर की है, इसलिए यहां की सड़कें, बुनियादी सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर भी उसी स्तर का होना चाहिए। उन्होंने एडीए या नगर निगम से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके लिए महुअर स्थित लेदर पार्क या एत्मादपुर क्षेत्र को संभावित स्थान के रूप में चिन्हित करने का सुझाव दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

Agra: ‘माऊ’ को ढूंढ़ने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम, आगरा में चर्चा का विषय बना लापता तोता

दहिसर-मीरा भाईंदर मेट्रो-9 को मिली रफ्तार, बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए 4 घंटे के शटडाउन को मंजूरी

बहराइच में मगरमच्छ ने मासूम को जिंदा निगला; 7 मिनट तक लड़ते रहे चाचा, फिर भी नहीं बचा सके भतीजे की जान

Weather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

साथ ही शहर के मध्य में दूरदराज से आने वाले किसानों की सुविधा के लिए किसान भवन स्थापित करने और यमुना पर बैराज निर्माण की पैरवी तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

अतिक्रमण मुक्त मार्ग तैयार करने की योजना

बैठक का सबसे अहम निर्णय शहर की विलुप्त हो चुकी प्राचीन नहर प्रणाली को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराने, उसका पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण कराने से जुड़ा रहा। इसके अलावा प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वरूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Agra: ‘माऊ’ को ढूंढ़ने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपए का इनाम, आगरा में चर्चा का विषय बना लापता तोता

केंद्रीय मंत्री प्रो.एस.पी.सिंह बघेल ने ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन एवं मैरिज हॉल निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने हरिपर्वत-सेंट जॉन्स रेलवे पुल के चौड़ीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई सड़कों और अन्य विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

बैठक में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जी.एस. धर्मेश, चौधरी बाबूलाल, भगवान सिंह कुशवाहा, छोटेलाल वर्मा, एमएलसी विजय शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जलभराव, गड्ढामुक्त सड़कें, केंद्रीय विद्यालय, बस स्टेशन, नालों की सफाई, सीवर व्यवस्था और पेयजल जैसी जनहित की समस्याएं उठाईं।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी प्रस्तावों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि आने वाले समय में आगरा के समग्र विकास को नई गति देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Agra development plans international stadium yamuna barrage canal revival discussed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 04:41 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Development Project
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.