UPPSC प्रवक्ता परीक्षा 2025: दो शहरों में बने केंद्र, जानिए विषयवार शेड्यूल और जरूरी गाइडलाइंस

UPPSC GIC Lecturer Mains Exam: यूपीपीएससी प्रवक्ता GIC मुख्य परीक्षा 30-31 अगस्त को लखनऊ व प्रयागराज में होगी। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
UPPSC Lecturer Mains Exam News
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

UPPSC Lecturer Mains Exam News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रवक्ता (पुरुष एवं महिला) राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 की तिथियां और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा 30 और 31 अगस्त को प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें ओटीआर नंबर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

दो शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

आयोग के अनुसार 30 अगस्त को प्रयागराज और लखनऊ दोनों शहरों में परीक्षा होगी, जबकि 31 अगस्त को परीक्षा लखनऊ में आयोजित की जाएगी। 30 अगस्त को प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। इसमें समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, मनोविज्ञान और अपराध विज्ञान एवं दंड शास्त्र समेत विषय शामिल हैं।

द्वितीय सत्र में दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक 13 विषयों के अभ्यर्थियों के लिए वैकल्पिक विषय की परीक्षा कराई जाएगी।

31 अगस्त को निबंध की परीक्षा

31 अगस्त को लखनऊ स्थित लोक सेवा आयोग के शिविर कार्यालय के परीक्षा हाल में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक निबंध (परंपरागत) की परीक्षा होगी। इसके बाद द्वितीय सत्र में दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक संबंधित विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय और परीक्षा केंद्र के संबंध में प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों का पालन करने को कहा है।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र और उसकी छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।

UPPSC Lecturer Mains Exam News
किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक पूरी करनी होगी। स्क्रूटनी में यदि पाया गया कि अभ्यर्थी ने समय सीमा तक आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, तो उसका अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है। अतिरिक्त जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध क्यूआर कोड भी स्कैन किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com