यूपी TGT भर्ती में बड़ा बदलाव, अब दो साल की डिग्री वाले भी भर सकेंगे फॉर्म, जानि‍ए आखिरी डेट

UP TGT Recruitment 2026: UP TGT भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत। अब एक विषय में कम से कम दो साल का डिग्री कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
TGT Eligibility Rules
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • एक विषय में दो साल की डिग्री करने वाले अभ्यर्थी टीजीटी भर्ती में आवेदन कर सकेंगे

  • स्नातक में 50% या पोस्ट ग्रेजुएशन में 45% अंक जरूरी, 28 नवंबर लास्‍ट डेट

  • आवेदन और चयन अस्थायी रहेगा, अंतिम फैसला हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगा

TGT Eligibility Rules: उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। अब स्नातक के बाद किसी एक विषय में कम से कम दो साल का डिग्री कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उन्हें अनंतिम रूप से आवेदन करने की अनुमति दे दी है। अभ्यर्थी 28 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने इसकी जानकारी दी।

TGT Eligibility Rules
UP Special TET Result: स्पेशल TET में प्राथमिक के 70% टीचर फेल, उच्च प्राथमिक में 55% पास, ऐसे देखें रिजल्ट

हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने बदला फैसला

यह फैसला विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत निकाली गई टीजीटी भर्ती में लागू होगा। भर्ती का विज्ञापन 23 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ था। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आशुतोष मिश्रा और 156 अन्य अभ्यर्थियों ने याचिका दाखिल की थी। इस मामले में 26 नवंबर 2026 को कोर्ट ने आदेश दिया। इसके बाद आयोग ने संबंधित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन और चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी है।

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका?

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के मुताबिक, ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने स्नातक के बाद किसी एक विषय में कम से कम दो साल का डिग्री कोर्स पूरा किया हो। यह डिग्री स्नातक के समकक्ष मान्य होनी चाहिए।

इसके साथ अभ्यर्थियों के लिए स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत या पोस्ट ग्रेजुएशन में 45 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इन सभी शैक्षिक योग्यताओं को 28 नवंबर 2026 तक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ही आवेदन की सुविधा मिलेगी।

आवेदन करने से चयन की गारंटी नहीं

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पूरी तरह अस्थायी रहेगी। उनके अंकपत्रों, प्रमाणपत्रों और अन्य शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

साथ ही उनकी पात्रता निर्धारित शैक्षिक मानकों की पूर्ति पर निर्भर करेगी। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अभ्यर्थियों का चयन और अभ्यर्थन संबंधित याचिका में हाईकोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा। ऐसे में आवेदन की अनुमति को अंतिम पात्रता या चयन की गारंटी नहीं माना जाएगा।

TGT Eligibility Rules
'केशव चाचा बाहर आओ'...लखनऊ में टीचर भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी CM का आवास घेरा, घसीटकर ले गई पुलिस