UP Special TET Result: स्पेशल TET में प्राथमिक के 70% टीचर फेल, उच्च प्राथमिक में 55% पास, ऐसे देखें रिजल्ट

UP Special TET Result 2026: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल TET) का परिणाम घोषित कर दिया। प्राथमिक स्तर पर 15,159 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 23,743 टीचर सफल हुए हैं।
UP Special TET Result 2026
स्पेशल TET का परिणाम घोषितसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित

  • प्राथमिक के 70% टीचर फेल, उच्च प्राथमिक में 55% पास

  • आयोग ने सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट भी जारी किए

UP Special TET Primary Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने देर रात विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल TET) का परिणाम घोषित कर दिया। प्राथमिक स्तर पर 15,159 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 23,743 टीचर सफल हुए हैं। इस तरह प्राथमिक के 70% टीचर फेल हुए, जबकि उच्च प्राथमिक में 55% पास हुए।

आयोग ने सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए हैं। जिसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा बेसिक शिक्षा विभाग में पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए कराई गई थी। आयोग ने 3 नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के 17 दिन के भीतर ही परिणाम घोषित कर दिया गया।

UP Special TET Result 2026
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया प्राचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम, 27 से 30 अक्टूबर तक इंटरव्यू

प्राथमिक स्तर पर 30 फीसदी अभ्यर्थी सफल

आयोग के उप सचिव के मुताबिक, प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 15,159 उम्मीदवार पास हुए हैं। इस तरह करीब 30 फीसदी अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा में 43,015 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 23,743 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस स्तर पर करीब 55 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा पास करने में सफल रहे।

ऐसे डाउनलोड करें अपना सर्टिफिकेट

सफल अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के होम पेज पर 'स्पेशल टीईटी रिजल्ट' विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगइन करें। यहां से उम्मीदवार अपना प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई थी परीक्षा

स्पेशल TET का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किया गया था। कोर्ट ने प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत संबंधित शिक्षकों को टीईटी पास करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया है। इसी के तहत सरकार ने कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा कराने का फैसला लिया था।

इससे पहले दो, तीन और चार जुलाई को यूपीटीईटी आयोजित हुई थी। उसमें सरकारी शिक्षकों के साथ अन्य अभ्यर्थियों ने भी हिस्सा लिया था। उस परीक्षा में करीब 71 फीसदी उम्मीदवार सफल हुए थे।

UP Special TET Result 2026
'केशव चाचा बाहर आओ'...लखनऊ में टीचर भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी CM का आवास घेरा, घसीटकर ले गई पुलिस