UPPSC APO Result: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट, नए सिरे से बनेगी मेरिट लिस्ट

UPPSC APO प्रारंभिक परीक्षा-2025 के रिजल्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने आयोग को सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित सीटों पर मौका देते हुए नई मेरिट लिस्ट बनाने का निर्देश दिया।
Allahabad High
इलाहाबाद हाईकोर्ट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC APO प्रारंभिक परीक्षा-2025 का घोषित परिणाम रद्द किया।

  • कोर्ट ने कहा कि अनारक्षित सीटें सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए खुली होती हैं।

  • आयोग को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।

Allahabad High Court Order on UPPSC APO Prelims Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के नतीजे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने घोषित रिजल्ट को रद्द कर दिया है और आयोग को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि अनारक्षित यानी सामान्य श्रेणी की सीटें सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध होती हैं। इसमें सिर्फ गैर-आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ही शामिल करने की व्यवस्था सही नहीं है।

खबर अपडेट की जा रही है...