TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
TGT 2022 Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। 3539 पदों के लिए करीब 7400 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (सोर्स- फोटो नवभारत)
UP TGT 2022 Result For Document Verification: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार 3539 पदों के सापेक्ष लगभग 7400 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पात्र घोषित किया गया है। अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया 9 जुलाई से 17 जुलाई तक विभिन्न विषयों के अनुसार आयोजित की जाएगी।
विषयवार एवं श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट जारी
आयोग ने बताया कि तीन और चार जून को आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों की विषयवार एवं श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट जारी की गई है। कई विषयों में अंतिम कटऑफ अंक पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के समान अंक प्राप्त करने के कारण अभिलेख सत्यापन के लिए पदों की संख्या से अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। ऐसे मामलों में अंतिम चयन आयोग के निर्धारित नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु तथा स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी एक जुलाई से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। अभिलेख सत्यापन के लिए आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्र, आरक्षण संबंधी दस्तावेज तथा अन्य जरूरी अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिहार के बाद UP कनेक्शन आया सामने, 25 साल से आगरा की एक ही प्रेस से छपते थे पेपर
पर्यावरण संरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त: 100 साल पुराने बरगद को काटने पर लगाई रोक; कहा- धरोहर को नहीं हटाया जा सकता
यह भी पढ़ें- RRB Group D Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड, रेलवे ने जारी की PET के लिए शॉर्टलिस्ट
13से 17 जुलाई तक आयोजित होगी अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया
विषयवार कार्यक्रम के अनुसार संस्कृत का अभिलेख परीक्षण 9 जुलाई, गणित का 10 जुलाई, शारीरिक शिक्षा, संगीत, कृषि, उर्दू, गृह विज्ञान एवं वाणिज्य का 13 जुलाई, हिंदी का 14 जुलाई, जीव विज्ञान एवं विज्ञान का 15 जुलाई, अंग्रेजी का 16 जुलाई तथा सामाजिक विज्ञान एवं कला का 17 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के दावों पर बाद में विचार नहीं किया जाएगा। अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा।
