Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी बोर्ड में अब उत्तर पुस्तिकाओं का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन, 195 शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

UP Board News: यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा की कॉपियों के डिजिटल मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 22, 2026 | 11:50 AM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UP Board Compartment Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) भी उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इम्प्रूवमेंट तथा कम्पार्टमेंट परीक्षा-2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीक आधारित बनाया जा सके।

प्रशिक्षण के लिए किया गया शिक्षकों का चयन

जानकारी के अनुसार, शिक्षकों का प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण दो दिनों तक चलेगा और इसमें टीसीएस की तकनीकी टीम भी सहयोग करेगी। यूपी बोर्ड सचिव की ओर से इस संबंध में पहले ही आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। प्रशिक्षण के लिए विद्यालयों से शिक्षकों का चयन कर लिया गया है और उन्हें निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दो बैचों में संचालित होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में संचालित होगा। पहला बैच सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरा बैच दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षण कार्य से मुक्त रखने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि वे पूरी तरह प्रशिक्षण पर ध्यान दे सकें।

सम्बंधित ख़बरें

टीजीटी, पीजीटी और प्रधानाचार्य भर्ती का इंतजार खत्म; आयोग के पोर्टल पर अपलोड हुई रिक्तियां

बंदरों के बढ़ते आतंक पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से मांगी ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2022 का रिजल्ट जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास का किया घेराव

जीआईसी प्रवक्ता भर्ती 2025: भूगोल और समाजशास्त्र का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 2733 अभ्यर्थी

यह भी पढ़ें- हम बातचीत के लिए तैयार, उग्र प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया; छात्रों के लिए क्या कहा?

195 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय के अनुसार कुल 195 शिक्षक इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे। इनमें हाईस्कूल स्तर के 74 तथा इंटरमीडिएट स्तर के 120 शिक्षक शामिल हैं। विभिन्न विषयों के शिक्षकों को डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली, उत्तर पुस्तिकाओं के स्कैनिंग आधारित परीक्षण और ऑनलाइन अंकन की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।

हाईस्कूल स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, कला, संगीत, उर्दू, वाणिज्य, कृषि, सिलाई तथा कंप्यूटर विषयों के शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहीं इंटरमीडिएट स्तर पर हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, गणित, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सहित अन्य विषयों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।

यूपी बोर्ड की यह पहल परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। ऑनलाइन मूल्यांकन व्यवस्था लागू होने से परिणाम तैयार करने में लगने वाला समय कम होगा और पारदर्शिता के साथ त्रुटियों की संभावना भी घटेगी। इससे छात्रों को समय पर और अधिक सटीक परिणाम उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Up board introduce online answer sheet evaluation teachers digital training

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 11:43 AM

Topics:  

  • Education News
  • Prayagraj News
  • UP Board Result

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.