देर से स्कूल पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, घर लौट रहे छात्र की ट्रेन से कटकर गई जान; स्कूल में तोड़फोड़

Student Denied Entry Arriving Late School Dies:परिजनों का आरोप है कि देर से पहुंचने के कारण स्कूल ने बच्चे को प्रवेश नहीं दिया था। इसके बाद वह वापस घर लौट रहा था।दुर्घटना की जांच पुलिस कर रही है।
The children's family members have demanded action against the school management.
बच्चे परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाई की मांग की है । (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इरादतगंज रेलवे ट्रैक पर कक्षा तीन के छात्र यजदान की गई जान

  • देर से पहुंचने पर प्रबंधन ने बच्चे को वापस लौटाया

  • सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल में तोड़फोड़, जमकर प्रदर्शन

Tragic Accident Third-grade Student Died By Train : यमुनानगर जोन के घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कक्षा तीन के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मासूम की पहचान मोहम्मद यजदान के रूप में हुई है। वह स्कूल से घर लौट रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्कूल परिसर में तोड़फोड़ भी की गई।

परिजनों का आरोप है कि देर से पहुंचने के कारण स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को प्रवेश नहीं दिया था। इसके बाद वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

देर से पहुंचने पर स्कूल में प्रवेश नहीं देने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद यजदान रोज की तरह स्कूल गया था, लेकिन बुधवार को देर से पहुंचने के कारण उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उसे वापस लौटा दिया। इसके बाद मासूम अकेले घर के लिए निकल पड़ा।

रास्ते में इरादतगंज के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, स्कूल से लौटने की परिस्थितियों और घटना के वास्तविक क्रम की पुलिस जांच कर रही है।

The children's family members have demanded action against the school management.
Kanpur School Bus Accident: स्कूली छात्रों से भरी बस और मौरंग लदे डंपर की भीषण टक्कर, शिक्षिका की मौत

स्कूल में हंगामा और तोड़फोड़, पुलिस ने संभाली स्थिति

बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान स्कूल में तोड़फोड़ भी की गई।

सूचना मिलने पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।

स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बच्चे को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया था तो उसे सुरक्षित तरीके से घर भेजने की जिम्मेदारी भी स्कूल की थी।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इसमें स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों, बच्चे के स्कूल से निकलने की परिस्थितियों और रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। मासूम की मौत से परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में शोक और आक्रोश है।

The children's family members have demanded action against the school management.
प्रयागराज में MBBS सीट मिलने के बाद सुसाइड किया, NEET छात्रा ने पिता की पिस्टल से खुद को गोली मारी