Kanpur School Bus Accident: स्कूली छात्रों से भरी बस और मौरंग लदे डंपर की भीषण टक्कर, शिक्षिका की मौत

Kanpur Accident News: कानपुर के बिधनू में गांधी जयंती कार्यक्रम में जा रही स्कूल बस की मौरंग लदे डंपर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक शिक्षिका की मौत और कई छात्र-शिक्षिकाएं घायल हुए हैं।
Kanpur School Bus Accident: Teacher Killed, Several Students Injured in Collision with Sand-Laden Dumper
कानपुर स्कूल बस एक्सीडेंट(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Kanpur School Bus Accident: गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्कूली छात्रों से भरी बस की मौरंग लदे डंपर से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूल की एक शिक्षिका की मौत हुई है, वही कई छात्र और शिक्षिकाएं घायल हैं। जिनमें से दो छात्रों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आमने-सामने हुई भीषण टक्कर

कानपुर के घाटमपुर स्थित चीना पब्लिक स्कूल की स्कूल बस शुक्रवार सुबह छात्रों और शिक्षकों को लेकर नौबस्ता से घाटमपुर स्कूल की ओर जा रही थी, तभी बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास घाटमपुर की ओर से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने स्कूल बस में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पिछली सीट पर बैठी शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव के सर में कांच के टुकड़े घुस गए जिससे शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Kanpur School Bus Accident: Teacher Killed, Several Students Injured in Collision with Sand-Laden Dumper
प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी मौत मामले में 34 सेकेंड का CCTV वीडियो वायरल, फुटेज को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद चीख पुकार मच गई, क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना बिधनू थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद बिधनू थाने की पुलिस और एसीपी घाटमपुर ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्रों को बिधनू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जहां से दो छात्रों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिसमें से एक छात्र की आंख में कांच के टुकड़े घुसना बताया जा रहा है।

आए दिन डंपर से होते हैं हादसे

नौबस्ता से घाटमपुर के बीच कानपुर सागर हाईवे पर आए दिन मौरंग लदे डंपर से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसकी वजह भी निकल कर सामने आई है। हमीरपुर जिले में मौरंग खदानों से यह डंपर ओवरलोड होकर निकलते हैं, पुलिस से बचने के चक्कर में डंपर तेज रफ्तार में रहते हैं। जिससे सुबह शुरू होने वाली पुलिस चेकिंग से पहले यह अपने गंतव्य तक पहुंच जाए और नो एंट्री में इनको रुकना ना पड़े। जिसके चलते अनियंत्रित डंपर से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Kanpur School Bus Accident: Teacher Killed, Several Students Injured in Collision with Sand-Laden Dumper
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर सीएम योगी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, बापू के आदर्शों को किया याद

इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि मौरंग लदे डंपर का चालक तेज रफ्तार गति को नियंत्रित नहीं कर पाया और स्कूल बस में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस ने दी जानकारी

सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को तत्काल मौके पर राहत और बचाव कार्य हेतु भेजा गया था। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। मृतक शिक्षिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्कूल बस छात्रों को लेकर गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल जा रही थी। डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com