Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल विकल्प और वरीयता भरने की तारीख बढ़ी, 3522 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

SSC CGL 2025 Update: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2025 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए विकल्प और पद वरीयता भरने की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ा दी है। भर्ती का अंतिम परिणाम प्रक्रिया के बाद जारी होगा

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 23, 2026 | 01:37 PM

कर्मचारी चयन आयोग (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

SSC CGL 2025 Preference Form Last Date: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा (सीजीएल) 2025 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए विकल्प एवं पद वरीयता भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 25 जून रात 12 बजे तक अपनी पसंद के पद और विभाग का चयन कर सकेंगे। पहले इसके लिए अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गई थी।

आयोग के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा, जिन्होंने अभी तक अपनी वरीयताएं दर्ज नहीं की हैं या उनमें संशोधन करना चाहते हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि विकल्प और वरीयता भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही 3522 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

एसएससी सचिव के अनुसार, टियर-2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अपनी पद वरीयता और विभागीय विकल्प निर्धारित समय सीमा के भीतर भरना अनिवार्य है। आयोग ने चेतावनी दी है कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपनी वरीयता दर्ज नहीं करेंगे, उन्हें अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

मासूम बच्चों की मौत पर जागा प्रशासन! कानपुर में KDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 22 कोचिंग और बिल्डिंग्स पर गिरी गाज

लखनऊ अग्निकांड में बुझ गए बाराबंकी के दो चिराग! इकलौते बेटे की गई जान, परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़

लखनऊ अग्निकांड में 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड, बिल्डिंग का मालिक फरार

Ayodhya Ram Mandir: दान राशि की पारदर्शिता के लिए बदली गई पूरी व्यवस्था, SIT जांच के बीच नई गाइडलाइंस जारी

391 पद बढ़े, कुल रिक्तियां 3522 हुईं

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी अंतिम रिक्ति विवरण के अनुसार पहले विज्ञापित 3131 पदों की तुलना में अब कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 3522 हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में 391 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं।श्रेणीवार रिक्तियों की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए 1675, अनुसूचित जाति के लिए 490, अनुसूचित जनजाति के लिए 252, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 768 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 337 पद निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढे़ं- 5000 रुपये की मंथली SIP से बने लखपती: ICICI प्रूडेंशियल की 5 स्कीम्स ने 15 साल में निवेशकों को दिए 48.41 लाख  

विभागवार पदों में सबसे अधिक 392 रिक्तियां सीमा सड़क संगठन (BRO) में हैं। इसके अलावा आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय में 361, रक्षा लेखा महानियंत्रक कार्यालय में 321, इंटेलिजेंस ब्यूरो में 316, कैंटीन स्टोर्स विभाग में 295 तथा कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स में 233 पद उपलब्ध हैं।

अंतिम परिणाम से पहले भरनी होगी वरीयता

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कहा गया है कि केवल वरीयता दर्ज करना पर्याप्त नहीं होगा। अभ्यर्थियों को विकल्प भरने के बाद सबमिट बटन दबाकर आवेदन को अंतिम रूप देना भी अनिवार्य होगा। आयोग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल उन्हीं पदों का चयन करें जो उनकी दिव्यांगता श्रेणी के लिए उपयुक्त घोषित किए गए हैं।

सीजीएल-2025 की टियर-1 परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि उसका परिणाम 27 फरवरी को घोषित हुआ था। इसके आधार पर चयनित अभ्यर्थियों ने टियर-2 परीक्षा में हिस्सा लिया। अब पद वरीयता प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग 3522 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी करेगा।

Ssc cgl 2025 option preference submission deadline extended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 10:39 AM

Topics:  

  • Exam Result
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.