अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत का उचित परिणाम न मिलना व्यवस्था की बड़ी हार है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
राहुल गांधी (सोशल मीडिया)
Prayagraj Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj Program: प्रयागराज में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक छात्र से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र ने उनसे कहा, ‘अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा।’
राहुल गांधी के मुताबिक, छात्र ने वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की, परिवार ने उसकी पढ़ाई के लिए जमीन बेची और माता-पिता ने कर्ज लिया, लेकिन इसके बावजूद उसे सफलता नहीं मिली। राहुल गांधी ने कहा कि इसे छात्र की हार नहीं बल्कि ऐसी व्यवस्था की हार माना जाना चाहिए, जो युवाओं की मेहनत का उचित परिणाम देने में विफल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाया।
‘अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा’
राहुल गांधी ने प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक छात्र से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र ने उनसे बेहद निराशा भरे शब्दों में कहा कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। राहुल गांधी के मुताबिक, छात्र ने वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। परिवार ने उसकी पढ़ाई और तैयारी के लिए जमीन तक बेच दी और माता-पिता पर कर्ज भी चढ़ गया। इसके बावजूद नौकरी और बेहतर भविष्य की तलाश पूरी नहीं हो सकी।
सम्बंधित ख़बरें
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
दतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
“अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा” – कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा। सालों की तैयारी, घर की ज़मीन बेची, माँ-बाप का कर्ज़ और फिर भी हाथ में कुछ नहीं। यह हार उसकी नहीं है। यह उस व्यवस्था की हार है जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इनकार कर दिया। तेरह दिन हो गए – गृह… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 9, 2026
अमित शाह की चुप्पी पर राहुल गांधी का सवाल
राहुल गाधीं ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की छात्र आंदोलन को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन गृह मंत्री की ओर इस मुद्दे पर उभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राहुल गांधी ने सरकार से छात्रों की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को आवाज उठाना छात्रों की आवाज को उठाना बंद नहीं करेगी। राहुल गांधी ने सरकार से छात्रों की समस्याओं पर जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि उनकी पार्टी छात्रों की आवाज उठाना बंद नहीं करेगी।
‘यह हार छात्र की नहीं, व्यवस्था की है’
राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई युवा सालों तक तैयारी करता है, परिवार अपनी संपत्ति बेचकर उसे पढ़ाता है और कर्ज लेकर उसकी मदद करता है, फिर भी उसे अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है, तो इसके लिए व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
उन्होंने छात्रों के संघर्ष को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से जुड़े बड़े मुद्दों से जोड़ते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का फोकस भी पेपर लीक, परीक्षा में कथित अनियमितताओं, बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं को राजनीतिक बहस के केंद्र में लाना है। कांग्रेस ने इस अभियान के जरिए छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद की पहल की है।
‘राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां चलीं’
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी की सड़कों पर छात्रों पर लाठियां और पैलेट चलाए गए, लेकिन सरकार की ओर से इस पर पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई और उनके अधिकारों से जुड़े सवालों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। राहुल गांधी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही की मांग करना बंद नहीं करेंगे।
प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ का फोकस क्या है?
‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस की ओर से शुरू किया गया छात्र और युवा केंद्रित अभियान है। इसके तहत छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं से सीधे संवाद किया जा रहा है।
इस अभियान में पेपर लीक, परीक्षा में कथित धांधली, भर्ती प्रक्रिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। कांग्रेस ने पहले कोटा में छात्रों के साथ संवाद के जरिए इस पहल को आगे बढ़ाया था और बाद में प्रयागराज समेत अन्य शहरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ का फोकस क्या है?
‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस की ओर से शुरू किया गया छात्र और युवा केंद्रित अभियान है। इसके तहत छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं से सीधे संवाद किया जा रहा है।
इस अभियान में पेपर लीक, परीक्षा में कथित धांधली, भर्ती प्रक्रिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। कांग्रेस ने पहले कोटा में छात्रों के साथ संवाद के जरिए इस पहल को आगे बढ़ाया था और बाद में प्रयागराज समेत अन्य शहरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यह भी पढ़ें- आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
छात्रों की आवाज के साथ खड़े होने का दावा
राहुल गांधी ने कहा कि छात्र देश की ताकत और भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दे के तौर पर नहीं बल्कि देश के भविष्य से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए और सरकार को उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान निकालना चाहिए। राहुल गांधी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि वह छात्रों की मांगों और उनके संघर्ष के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल, सरकार को इन मुद्दों पर जवाबदेही देनी ही होगी।
