Prayagraj: बढ़ा हुआ गृहकर सही कराने के नाम पर मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को दबोचा

Revenue Inspector Arrested: एंटी करप्शन टीम ने नगर निगम जोन-7 फाफामऊ कार्यालय में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया। गृहकर बढ़ोतरी सही कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है
Prayagraj Bribery Case: Revenue Inspector Arrested Taking Rs 20,000 Bribe at Fafamau Municipal Office
रिश्वत(सोर्स- सोशल मीडिया- सांकेतिक फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Prayagraj Municipal Corporation Bribery Case: भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मंगलवार को नगर निगम के जोन-7 फाफामऊ कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर राजस्व निरीक्षक राधा देवी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि बढ़े हुए गृहकर को सही कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रकम मांगी गई थी।

शिकायत पर हुई ट्रैप कार्रवाई

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई के अनुसार, शांतिपुरम निवासी शारिक अहमद ने शिकायत की थी कि उनके गृहकर में बढ़ोतरी को ठीक कराने के लिए राजस्व निरीक्षक राधा देवी रिश्वत की मांग कर रही हैं। शिकायत मिलने के बाद संगठन ने मामले की जांच कर ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई।

Prayagraj Bribery Case: Revenue Inspector Arrested Taking Rs 20,000 Bribe at Fafamau Municipal Office
अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

मंगलवार 29 सितंबर को निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने नगर निगम कार्यालय जोन-7, फाफामऊ में कार्रवाई की। टीम ने राजस्व निरीक्षक राधा देवी को 20 हजार रुपये लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

विधिक कार्रवाई में जुटी टीम

राधा देवी नगर निगम के फाफामऊ क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनका मूल पता प्रतापगढ़ जनपद के मानधाता थाना क्षेत्र का बताया गया है, जबकि वर्तमान पता गोविंदपुर, थाना शिवकुटी, प्रयागराज है।

गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है। संगठन के अधिकारियों के मुताबिक भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत मिलने पर सत्यापन के बाद ट्रैप समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com