प्रयागराज में कोडीन युक्त कफ सिरप की 358 शीशियां बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार

Prayagraj Codeine Cough Syrup: कीडगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने परेड ग्राउंड के पास 358 शीशियां यानी 35.8 लीटर ONEREX कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। छत्तीसगढ़ निवासी युवक गिरफ्तार हुआ है।
Prayagraj News: Man Arrested with 358 Bottles of Codeine-Based Cough Syrup
गिरफ्तार आरोपी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्रतिबंधित कफ सिरप की 358 शीशियां बरामद

  • कीडगंज पुलिस ने परेड ग्राउंड के पास की कार्रवाई

  • ONEREX ब्रांड की 100 एमएल की शीशियां बरामद

  • एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

ONEREX Codeine Cough Syrup Seized: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कीडगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 358 शीशियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी 28 वर्षीय नरेंद्र सिंगौर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से ONEREX ब्रांड की 100-100 एमएल की शीशियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने इस मामले में कीडगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर परेड ग्राउंड के पास कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप लेकर एक युवक के परेड ग्राउंड की ओर आने की सूचना मिली थी। इसके बाद कीडगंज थाना पुलिस ने परेड ग्राउंड के इंटरलॉकिंग मार्ग के पास कार्रवाई की। यहां संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से ONEREX ब्रांड की 358 शीशियां मिलीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Prayagraj News: Man Arrested with 358 Bottles of Codeine-Based Cough Syrup
आगरा में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; 221 सिम कार्ड समेत भारी उपकरण बरामद

बरामद सिरप की प्रत्येक शीशी 100 मिलीलीटर की है। इस हिसाब से कुल 35,800 मिलीलीटर यानी 35.8 लीटर सिरप बरामद हुआ है। पुलिस अब बरामद खेप के स्रोत और इसकी आपूर्ति से जुड़े संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाने के लिए जांच कर रही है।

नशे में दुरुपयोग की आशंका, नेटवर्क की जांच जरूरी

कोडीन युक्त कफ सिरप का इस्तेमाल चिकित्सकीय परिस्थितियों में किया जाता है, लेकिन इसका दुरुपयोग नशे के लिए भी किया जा सकता है। कोडीन एक ओपिओइड पदार्थ है, जिसके अनुचित सेवन से निर्भरता और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम पैदा हो सकते हैं। इसी वजह से कोडीन युक्त सिरप की बिक्री, भंडारण और वितरण पर लागू नियमों का पालन करना जरूरी है।

Prayagraj News: Man Arrested with 358 Bottles of Codeine-Based Cough Syrup
कानपुर में बीरू सिंह भदौरिया की मौत का खुलासा, हिट एंड रन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य की तलाश जारी

इस मामले में बरामद सिरप की वैधता, उसे रखने और परिवहन करने से संबंधित दस्तावेजों तथा खेप की आपूर्ति के बारे में पुलिस की जांच कर रही है। आरोपी सिरप कहां से लाया और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

तस्करी के स्रोत का पता लगाने पर जोर

पुलिस का कहना है कि अब जांच का अहम पहलू बरामद सिरप के स्रोत और संभावित खरीदारों का पता लगाना है। यदि इसके पीछे कोई संगठित आपूर्ति नेटवर्क सामने आता है तो उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में सिरप की आपूर्ति, परिवहन और संभावित दुरुपयोग से जुड़े तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com