बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई; 3 करोड़ की कोडीन कफ सिरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला नेटवर्क

ONEREX Cough Syrup Seized: बांदा में STF ने कोडीन कफ सिरप तस्करी गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। 250 पेटी में 30 हजार शीशी ONEREX सिरप बरामद हुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
Prayagraj STF Busts Codeine Cough Syrup Smuggling Network, 30,000 Bottles Seized
गिरफ्तार आरोपी(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

ONEREX Cough Syrup Smuggling: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बांदा जिले में घेराबंदी कर गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 250 पेटी यानी 30 हजार शीशी ONEREX ब्रांड कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ है। इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

दिल्ली-हरियाणा से कई राज्यों तक सप्लाई

एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध तरीके से कोडीन कफ सिरप हासिल करते थे। इसके बाद इसे उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया जाता था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय तस्करों से भी जुड़े हो सकते हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। एसटीएफ अब इन लोगों की भूमिका की जांच के साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Prayagraj STF Busts Codeine Cough Syrup Smuggling Network, 30,000 Bottles Seized
Kanpur: आंगन में पैर रखते ही पाताल में जाने लगी महिला, 10 फीट गहरे गड्ढे से ग्रामीणों ने बचाई जान

चार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वीरेंद्र कुमार पुत्र श्री भागवत प्रसाद कुशवाहा, निवासी गाहर पुरवा, थाना बिसंडा, बांदा; प्रवीण कुमार उर्फ लक्की पुत्र स्व. दयाराम गुप्ता, निवासी लखन कॉलोनी, अतर्रा; रोहित पांडेय पुत्र कल्लू राम पांडेय, निवासी शास्त्री नगर, रामलीला मैदान, अतर्रा और शेरू सिंह पुत्र राजकुमार, निवासी भैना बहादुरगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से कफ सिरप के अलावा एक डीएसएम वाहन नंबर DLAA5482, टाटा नेक्सॉन कार नंबर UP 90 X 6386, पांच मोबाइल फोन और 53,530 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

STF टीम ने ऐसे कसा शिकंजा

एसटीएफ के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में सूचना संकलन किया गया। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद प्रयागराज फील्ड यूनिट की टीम बांदा पहुंची और घेराबंदी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ थाना बिसंडा, जनपद बांदा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद कफ सिरप के स्रोत, इसकी सप्लाई चेन और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Prayagraj STF Busts Codeine Cough Syrup Smuggling Network, 30,000 Bottles Seized
Mathura Janmashtami LIVE Updates: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां, रात 12 बजे होगा कान्हा का महाभिषेक

बरामदगी एक नजर में

  • कोडीन कफ सिरप- 250 पेटी

  • कुल शीशियां- 30,000

  • अनुमानित कीमत- करीब ₹3 करोड़

  • वाहन- 2

  • मोबाइल फोन- 5

  • नकदी- ₹53,530

कार्रवाई करने वाली STF टीम

पर्यवेक्षण: पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह

नेतृत्व: निरीक्षक जय प्रकाश राय

उपनिरीक्षक: संजय कुमार सिंह, रणेन्द्र कुमार सिंह

मुख्य आरक्षी: संतोष कुमार

आरक्षी: रोहित सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, किशन चन्द्र

आरक्षी चालक: रविकान्त सिंह

एसटीएफ की इस कार्रवाई को कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। भारी मात्रा में कफ सिरप की बरामदगी से तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com