Prayagraj: जूडो में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रयागराज का मान

Prayagraj Judo Players: कौड़िहार स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छह छात्राओं ने जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
Prayagraj Girls Shine in Judo: Six Students Win Gold Medals, Selected for State-Level Competition
सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राएं(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Prayagraj Girls Judo Competition: कौड़िहार स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालिका) विद्यालय की छात्राओं ने जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। जनपद एवं मंडलीय स्तर पर आयोजित जूडो प्रतियोगिता में विद्यालय की छह छात्राओं ने अपने-अपने वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी छह खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

छह खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड

प्रतियोगिता में विद्यालय की अंतिमा सरोज (कक्षा 10), आस्था तिवारी (कक्षा 11), दीपांजलि (कक्षा 9), अनुराधा (कक्षा 9), सुहानी (कक्षा 8) और सन्नो (कक्षा 6) ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान छात्राओं ने तकनीक, फुर्ती और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए विरोधी खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती दी। बेहतर प्रदर्शन का नतीजा रहा कि सभी छह छात्राओं ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

Prayagraj Girls Shine in Judo: Six Students Win Gold Medals, Selected for State-Level Competition
Kanpur: अचानक धंसा घर का आंगन; 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी 18 साल की युवती, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन..

छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार का कहना है कि छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

अब राज्य स्तर पर दिखाएंगी दमखम

जनपद एवं मंडलीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इन छहों छात्राओं के सामने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की चुनौती होगी। सभी खिलाड़ी एक से 24 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

Prayagraj Girls Shine in Judo: Six Students Win Gold Medals, Selected for State-Level Competition
मथुरा में गूंजा ‘खेलो इंडिया डायलॉग’; युवाओं ने सुना पीएम मोदी का संदेश, कॉलेज में जुटे युवा खिलाड़ी

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये छात्राएं प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एक साथ छह छात्राओं का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। छात्राओं के प्रदर्शन ने विद्यालय में खेल प्रतिभाओं को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

विद्यालय परिवार को अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और पदक की उम्मीद है। स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्राएं आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयारी में जुट गई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com