रक्षाबंधन पर प्रयागराज की बहनों को डबल तोहफा, मुफ्त बस यात्रा के साथ शुरू होगी डबल डेकर सेवा

Prayagraj Bus Service: रक्षाबंधन पर प्रयागराज में बहनों को मुफ्त रोडवेज यात्रा के साथ डबल डेकर बस सेवा की सौगात मिलेगी, बस पत्थर गिरजाघर से अलोपी मंदिर तक चलेगी, राखी के दिन सफर मुफ्त रहेगा।
Prayagraj to Launch Double-Decker Bus Service on Raksha Bandhan, Free Ride for Passengers
डबल डेकर बस(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Prayagraj Double Decker Bus: रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनों को मुफ्त बस यात्रा की सौगात देने का फैसला किया है। प्रयागराज की बहनों के लिए इस बार यह खुशी दोगुनी होने जा रही है। रोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर के साथ शहर में डबल डेकर बस सेवा भी शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि रक्षाबंधन के दिन डबल डेकर बस में भी यात्रियों को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। परिवहन विभाग ने इसके लिए रूट और संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पत्थर गिरजाघर से अलोपी मंदिर तक दौड़ेगी बस

प्रयागराज में डबल डेकर बस सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुरुआती चरण में बस सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर से अलोपी मंदिर के बीच संचालित होगी। इस रूट से शहर के प्रमुख इलाकों और धार्मिक स्थलों को जोड़ने का प्रयास किया गया है। रक्षाबंधन के अवसर पर बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को शहर में आवागमन का नया विकल्प मिलेगा।

Prayagraj to Launch Double-Decker Bus Service on Raksha Bandhan, Free Ride for Passengers
स्क्रैप पॉलिसी में यूपी नंबर-1; एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होंगे 23 बस अड्डे, GPS-पैनिक बटन से होगी निगरानी

महाकुंभ में आई थीं पांच डबल डेकर बसें

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में पांच डबल डेकर बसें लाई गई थीं। हालांकि उस समय इनके नियमित संचालन के लिए उपयुक्त रूट तय नहीं हो सका था। इसके चलते बसों का स्थायी संचालन शुरू नहीं हो पाया। अब परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा और शहर की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नया रूट निर्धारित किया है। विभाग को उम्मीद है कि इस सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।

त्रिवेणीपुरम-झूंसी तक विस्तार की योजना

शुरुआती संचालन सफल रहने पर डबल डेकर बस सेवा का विस्तार करने की भी योजना है। परिवहन विभाग के मुताबिक रक्षाबंधन के बाद बस को त्रिवेणीपुरम और झूंसी तक चलाने पर विचार किया जा रहा है। सामान्य दिनों में डबल डेकर बस से सफर करने वाले यात्रियों को प्रति यात्री 20 रुपये किराया देना होगा। यात्रियों की संख्या और संचालन की सफलता के आधार पर आने वाले दिनों में बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Prayagraj to Launch Double-Decker Bus Service on Raksha Bandhan, Free Ride for Passengers
आंधी-बारिश के बीच बिजली आपूर्ति सुचारु रखने में जुटी योगी सरकार; फॉल्ट पर तत्काल एक्शन, UPPCL ने की यह अपील

बहनों को एक साथ दो सौगात

रक्षाबंधन पर प्रयागराज की बहनों को एक साथ दो सुविधाएं मिलने जा रही हैं। पहली सौगात रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की है और दूसरी शहर में डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत। रक्षाबंधन के दिन डबल डेकर बस में भी यात्रा नि:शुल्क रहेगी। परिवहन विभाग का यह प्रयोग कितना सफल रहता है और नया रूट यात्रियों के लिए कितना सुविधाजनक साबित होता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com