मथुरा में गूंजा ‘खेलो इंडिया डायलॉग’; युवाओं ने सुना पीएम मोदी का संदेश, कॉलेज में जुटे युवा खिलाड़ी

Khelo India Dialogue: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मथुरा में खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम आयोजित हुआ। केआर और बीएसए कॉलेज में युवाओं व खिलाड़ियों ने पीएम मोदी का संवाद सुना और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।
Khelo India Dialogue Mathura Youth Hear PM Modi Message on National Sports Day
राष्ट्र निर्माण का संकल्प (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

PM Modi Khelo India Dialogue: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मथुरा में युवाओं और युवा खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया डायलॉग—खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं और युवा खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खेलों के महत्व, युवाओं की भूमिका और देश को आगे बढ़ाने में उनकी भागीदारी पर अपने विचार साझा किए।

केआर डिग्री कॉलेज और बीएसए कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री के संवाद को लेकर मथुरा के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में मेरा युवा भारत केंद्र, मथुरा की ओर से केआर डिग्री कॉलेज और बीएसए कॉलेज, मथुरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों संस्थानों में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं में प्रधानमंत्री के संवाद को लेकर उत्सुकता दिखाई दी। प्रधानमंत्री की ओर से खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास से जोड़ने के संदेश को खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण बताया। युवाओं ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता या पदक हासिल करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Khelo India Dialogue Mathura Youth Hear PM Modi Message on National Sports Day
रक्षाबंधन की बधाई या सियासी हमला? ओपी राजभर ने अखिलेश से बहनों के लिए मांगा जबरदस्त वादा, सियासी हलचल तेज

खेलों के साथ शिक्षा और कौशल विकास पर भी ध्यान देना जरूरी

युवा खिलाड़ियों का कहना था कि खेल के मैदान में सफलता हासिल करने के लिए लगातार अभ्यास, धैर्य और मेहनत की आवश्यकता होती है। यही गुण युवाओं को जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा खेलों के साथ शिक्षा और कौशल विकास पर भी ध्यान दें तो वे अपने लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

मेरा युवा भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ‘परखें अपना नॉलेज और बनाएं पहला कदम—विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 की ओर’ के संदेश से भी जोड़ा गया। उन्होंने युवाओं से ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का आह्वान किया।

खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहने का आह्वान

कार्यक्रम में केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रवीण अग्रवाल ने भी युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शामिल यूथ आइकन और नेशनल यूथ वालंटियर्स ने भी प्रधानमंत्री के संवाद को प्रेरणादायी बताया। रेनू शर्मा ने कहा कि आज के समय में युवाओं को खेलों से जोड़ना बेहद जरूरी है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना पैदा करते हैं।

करन कुमार, यूथ आइकन एवं नेशनल यूथ वालंटियर ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ युवाओं का संवाद उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि युवा यदि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं तो वे व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी योगदान दे सकते हैं।

Khelo India Dialogue Mathura Youth Hear PM Modi Message on National Sports Day
सपा से गठबंधन पर ओवैसी का दो टूक जवाब, बोले- क्या हम कालीन बिछाकर हाथ जोड़कर खड़े हो जाएंगे?

लगातार मेहनत करना खेलों की सबसे बड़ी सीख

वहीं दीपक सिंह, यूथ आइकन एवं आजाद नेशनल यूथ वालंटियर ने कहा कि खेल युवाओं को चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं। हार से सीख लेकर दोबारा प्रयास करना और लक्ष्य प्राप्त होने तक लगातार मेहनत करना खेलों की सबसे बड़ी सीख है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। संवाद समाप्त होने के बाद युवा खिलाड़ियों ने खेलों को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया। युवाओं ने कहा कि खेलों के माध्यम से वे न केवल अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव भी बढ़ा सकते हैं।

मेरा युवा भारत केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं को खेलों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने का काम किया। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं के उत्साह से यह भी स्पष्ट हुआ कि मथुरा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और उचित अवसर व मार्गदर्शन मिलने पर यहां के युवा खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com