संगम नगरी प्रयागराज में BJP नेता की 50 लाख की फॉर्च्यूनर चोरी, 85 सेकंड में कार लेकर फरार हुआ संदिग्ध

Prayagraj BJP leader Car Stolen: फॉर्च्यूनर कार चोरी की इस घटना के सामने आए CCTV फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। बेहद कम समय में चोर कार का लॉक खोलकर उसे स्टार्ट करता है और निकल जाता है।
Prayagraj BJP leader Car Stolen
BJP नेता की फॉर्च्यूनर चोरी(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सिर पर गमछा बांधकर पहुंचा शख्स

  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

  • पैरों में परेशानी के बावजूद तेजी से दिया चोरी को अंजाम

BJP leader Fortuner Stolen: संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में भाजपा नेता पीयूष जायसवाल की करीब 50 लाख रुपये कीमत की फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई। वारदात को अंजाम देने का तरीका चौंकाने वाला है। सीसीटीवी फुटेज में सिर पर गमछा बांधे एक संदिग्ध शख्स कार के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह महज एक मिनट 25 सेकंड में कार का लॉक खोलने, उसे स्टार्ट करने और लेकर फरार होने में कामयाब हो जाता है।

कार चोरी की इस घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज के मुताबिक, सिर पर गमछा बांधे शख्स कार के पास पहुंचता है। उसकी चाल देखकर पैरों में परेशानी होने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद वह बेहद कम समय में कार का लॉक खोलकर उसे स्टार्ट करता है और वहां से निकल जाता है।

85 सेकंड में पूरी वारदात

करीब 50 लाख रुपये की महंगी एसयूवी को चोरी करने में संदिग्ध को ज्यादा समय नहीं लगा। महज 85 सेकंड के भीतर उसने पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार चोरी करने के तरीके को लेकर चर्चा हो रही है। फुटेज में दिख रही गतिविधियों के आधार पर प्रयागराज पुलिस संदिग्ध की पहचान और उसकी तलाश अहम मानी जा रही है।

Prayagraj BJP leader Car Stolen
प्रयागराज में कोडीन युक्त कफ सिरप की 358 शीशियां बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार

सिविल लाइंस जैसे इलाके में चोरी से सुरक्षा पर सवाल

प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में भाजपा नेता की कार चोरी होने की घटना ने वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। महंगी कार को इतनी कम अवधि में चोरी कर ले जाना वाहन मालिकों के लिए भी चिंता का विषय है।

फिलहाल, संदिग्ध की पहचान, कार की बरामदगी और चोरी की वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका के संबंध में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।

Prayagraj BJP leader Car Stolen
Prayagraj: अतीक का करीबी अशरफ हरवारा गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से जमीन कब्जाने का आरोप
Navbharat Live
navbharatlive.com