Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Arms License Report: बेटों से ज्यादा बेटियों को सौंपी जा रही असलहों की विरासत; देखें प्रयागराज का आंकड़ा

Prayagraj Arms License: प्रयागराज में समाज की बदलती सोच की एक नई तस्वीर सामने आई है। रिकॉर्ड के अनुसार पिछले छह महीनों में 1050 शस्त्र लाइसेंसों के उत्तराधिकार में सबसे अधिक 418 बेटियों को मिली है।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 19, 2026 | 06:02 PM

शस्त्र लाइसेंस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Prayagraj Arms License Succession: समाज में बेटियों के प्रति बढ़ते विश्वास और समान अधिकारों की भावना की एक नई बानगी संगम नगरी में देखने को मिली है। यूपी के प्रयागराज जिले में बड़ी संख्या में लोग अपने शस्त्र लाइसेंस और असलहों की विरासत बेटियों के नाम कर रहे हैं। हाल के आंकड़ों के अनुसार पिछले छह महीनों में 1050 शस्त्र लाइसेंसों का उत्तराधिकार संतानों के नाम किया गया है, जिनमें सबसे अधिक 418 बेटियां शामिल हैं। इनमें 106 अविवाहित पुत्रियां भी हैं।

देखें प्रयागराज के आंकड़े

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, पहले अधिकतर मामलों में शस्त्र लाइसेंस की विरासत पुत्रों को दी जाती थी, लेकिन अब सोच में बदलाव दिखाई दे रहा है। कई लाइसेंस धारकों ने पुत्र होने के बावजूद अपनी बेटियों को प्राथमिकता देते हुए उनके नाम वसीयत लिखी है। वहीं, 88 मामलों में पत्नी के नाम भी विरासत दर्ज की गई है, जबकि 544 मामलों में पुत्रों को उत्तराधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बुजुर्ग पिता की हत्या का खुलासा: दो सगे बेटों ने ही उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

प्रयागराज में बुजुर्ग पिता की हत्या का खुलासा: दो सगे बेटों ने ही उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज में बदल रही आबादी की तस्वीर: तेजी से वृद्ध हो रही संगम नगरी; यहां देखें जनसंख्या के ताजा आंकड़े

यूपी बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: 465 विद्यालयों की मान्यता रद्द; प्रयागराज के 25 स्कूलों पर भी गिरी गाज

अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO

अक्टूबर में कई लंबित फाइलों का निपटारा

अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित शस्त्र लाइसेंस विरासत संबंधी मामलों के निस्तारण में तेजी लाई गई है। अक्टूबर 2025 से इस प्रक्रिया को गति मिलने के बाद बड़ी संख्या में लंबित फाइलों का निपटारा किया गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अनुसार, बिना विवाद वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है। यह बदलाव न केवल हथियार लाइसेंस व्यवस्था में सुधार को दर्शाता है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज के बदलते नजरिए और बढ़ते भरोसे का भी प्रतीक बनकर उभर रहा है।

विदेशी असलहों का बढ़ा शौक

जिले में आधुनिक और विदेशी असलहों का शौक भी बढ़ रहा है। प्रयागराज के करछना, मेजा और बारा क्षेत्र के लाइसेंस धारकों ने पिछले दो वर्षों में बड़ी संख्या में पुराने हथियार बदलकर नए और महंगे मॉडल खरीदे है। जिले में 6238 लोगों ने अपने असलहे बदले हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या इन क्षेत्रों की है।

Prayagraj arms license being handed over to daughters more than sons

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 12:59 PM

Topics:  

  • Licence
  • Prayagraj
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.