प्रयागराज: 41वीं इंदिरा मैराथन में सेना के प्रदीप चौधरी ने मारी बाजी,महिला वर्ग में नीतू कुमारी बनीं विजेता

Indira Marathone Prayagraj : इस बार इन्दिरा मैराथन में राज दूसरे स्थान पर रहे, जबकि निखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में धावकों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।
Winners of the Indira Marathon men and women
इन्दिरा मैराथन में क्रमशः पुरुष एवं महिला विजेता (सोर्स :सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 41वीं इंदिरा मैराथन में सेना के प्रदीप चौधरी बने विजेता

  • महिला वर्ग में प्रयागराज की नीतू कुमारी ने बाजी मारी

  • पुरुष वर्ग में राज तिवारी दूसरे और निखिल तीसरे स्थान पर

Indira Marathone Winner Men -Women : प्रयागराज में इंदिरा गांधी की स्मृति में आयोजित 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता में सेना के प्रदीप चौधरी ने पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं महिला वर्ग में यूपी पुलिस की नीतू कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग में मुंबई निवासी और भारतीय सेना में कार्यरत प्रदीप चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। मुंबई के ही राज तिवारी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि उत्तराखंड के निखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग में प्रयागराज की रहने वाली यूपी पुलिस की नीतू कुमारी ने बाजी मारी। उनकी इस उपलब्धि से स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

इंदिरा मैराथन से खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता

मैराथन के दौरान शहर में खेल और फिटनेस का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और अन्य प्रतिभागी निर्धारित मार्ग पर दौड़ते नजर आए। आयोजन को लेकर सुबह से ही माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

जिला प्रशासन और आयोजन से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में मैराथन शुरू हुई। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई और खेल भावना का परिचय दिया।

41वीं इंदिरा मैराथन के आयोजन के जरिए शहर में खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में धावकों की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।

Winners of the Indira Marathon men and women
रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रयागराज में प्रतिभागियों ने तोड़ीं कुर्सियां; पुलिस की गाड़ियों को घेरा

दो लाख रुपये के इनाम भी आकर्षण का केंद्र

प्रयागराज में होने वाली इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि भी धावकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र था। फुल मैराथन के पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।

द्वितीय स्थान पर रहने वाले धावकों को एक-एक लाख रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को 75-75 हजार रुपये मिलते हैं। इसके अलावा, दोनों वर्गों में 11-11 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

हाफ मैराथन में भी धावकों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये थे। आकर्षक पुरस्कार राशि के चलते प्रतियोगिता में धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

Winners of the Indira Marathon men and women
प्रयागराज में माघ मेले से पहले 5.50 करोड़ की लगेगी पेनाल्टी, 15 महीने की देरी पर मंडलायुक्त सख्त