Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकारी जमीन तक बेच डाली! नैनी में भू माफियाओं का बड़ा खेल उजागर; खलिहान और तलाब बेच कमाया मुनाफा

Naini Land Mafia: प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में सरकारी जमीन, तालाब और खलिहान पर कब्जे और अवैध बिक्री के आरोपों के बाद 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एंटी भू-माफिया अभियान के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 20, 2026 | 03:57 PM

यूपी लोक निर्माण विभाग (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Naini Land Mafia Encroachment: प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में भूमाफियाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने न सिर्फ निजी भूमि के विवादित सौदे किए, बल्कि सरकारी जमीन, तालाब और खलियान जैसी सार्वजनिक संपत्तियों पर भी कब्जा कर उन्हें बेचने और निर्माण कराने का काम किया।

19 लोगों पर कार्रवाई

मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर नैनी कोतवाली में 19 चिन्हित भूमाफियाओं के खिलाफ एंटी भू-माफिया अभियान के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर करछना तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स ने विभिन्न शिकायतों की जांच की थी। एसडीएम करछना, क्षेत्रीय लेखपाल और अन्य राजस्व अधिकारियों की जांच के बाद जिन लोगों के खिलाफ भूमि अतिक्रमण और अवैध बिक्री के आरोप प्रमाणित पाए गए, उन्हें एंटी भू-माफिया की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सरकारी भूमि की प्लाटिंग कर बेचने का आरोप

जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोप है कि नैनी थाना क्षेत्र के चक बबुरा-अलीमाबाद निवासी नूर मोहम्मद ने पीडीए की सरकारी भूमि की प्लाटिंग कर उसे बेच दिया। वहीं तालुका नौगवां में तालाब की पटाई कर भूमि पर कब्जा करने तथा डांडी क्षेत्र में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कराने के मामले भी सामने आए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Prayagraj: मतदाता सूची में 50 हजार से अधिक विसंगतियों का दावा, सपा ने की संशोधन की मांग

फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका

Prayagraj: मोरों की धरती पर मशीनों का कब्जा, हजारों राष्ट्रीय पक्षियों के अस्तित्व पर मंडराया खतरा

‘प्रिंस’ बनकर साहिल ने हिंदू युवती से की शादी, प्रेग्नेंट होने पर कर दी हत्या, 35 दिन बाद कब्र से निकाला शव

यह भी पढ़ें- Prayagraj: मतदाता सूची में 50 हजार से अधिक विसंगतियों का दावा, सपा ने की संशोधन की मांग

निजी हिस्से से अधिक जमीन बेचा

इसके अलावा आनंद नगर निवासी प्रभाकांत शुक्ला पर अपने हिस्से से अधिक भूमि बेचने का आरोप है। जांच समिति ने ऐसे कई मामलों को चिन्हित किया है, जिनमें सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर अवैध कब्जा, भू-उपयोग में परिवर्तन और नियमों के विपरीत भूमि विक्रय किया गया।

सूत्रों का कहना है कि इस पूरे खेल में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हो सकते हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर भू माफियाओं की मदद करते रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

पुलिस जांच जारी

एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर 19 लोगों के खिलाफ नैनी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एक उपनिरीक्षक को सौंपी गई है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Major land mafia network exposed prayagraj naini cases registered 19 accused

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 03:25 PM

Topics:  

  • Land Scam
  • Prayagraj
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.