Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कानपुर में छिपा फर्जी आधार कार्ड रैकेट का मास्टरमाइंड, गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज से रवाना हुई पुलिस टीम

Aadhaar Card: प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड रैकेट की जांच में कानपुर कनेक्शन सामने आया है। विवेक त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद साइबर पुलिस को मोबाइल से अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 01, 2026 | 04:32 PM

आरोपी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Fake Aadhaar Card Racket Kanpur Connection: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट में सेंध लगाकर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में प्रयागराज निवासी और आईपीएस ई-सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट रीजनल प्रोजेक्ट मैनेजर (एआरपीएम) विवेक त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस की तहरीर पर साइबर थाने में विवेक समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि कई अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

प्रयागराज साइबर क्राइम पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड कानपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कानपुर भेजी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पिछले कई महीनों में बनाए गए फर्जी आधार कार्डों और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। जांच के दौरान पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपी विवेक त्रिपाठी के मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य मिले हैं।

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रवाना की विशेष टीम

मोबाइल में जिस तकनीकी नाम से नंबर सेव था वही व्यक्ति गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मोबाइल नंबर का पंजीकरण और लोकेशन दोनों कानपुर की मिली हैं। इसी आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम रवाना की है। मामले में एक अन्य संदिग्ध युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

अब हिंदी में आसान होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, MNNIT प्रोफेसर ने हिंदी में लिखी इंजीनियरिंग की पहली पुस्तक

हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार; थानों में CCTV बंद मिले तो SSP होंगे जवाबदेह, 11 अगस्त तक फुटेज पेश करने का आदेश

रात्रि गश्त के दौरान हादसा: मथुरा में पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO

पुलिस ने विवेक त्रिपाठी से बरामद लैपटॉप और मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल डाटा के विश्लेषण से गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी दस्तावेज तैयार करने के तरीके और इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर की जानकारी मिल सकेगी। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टेंडर के माध्यम से कराए जाते थे नए आधार कार्ड बनवाने का कार्य

एटीएस को शुरुआती जांच में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान प्रयागराज निवासी विवेक त्रिपाठी से पूछताछ की गई। उसके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच में फर्जी आधार कार्ड बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- कागजों पर बनाई फर्म: करोड़ों का ITC क्लेम, आगरा में फर्जी GST रजिस्ट्रेशन का बड़ा खुलासा

जांच में सामने आया कि विवेक त्रिपाठी कंपनी में प्रोजेक्ट क्लस्टर इंचार्ज के रूप में कार्यरत था। उसके जिम्मे फ्रेंचाइजी का संचालन और विभिन्न बैंकों में आधार ऑपरेटरों की नियुक्ति थी। यूको बैंक, आर्यावर्त बैंक, इंडियन बैंक और आईडीबीआई बैंक समेत कई बैंकों में नए आधार कार्ड बनवाने और संशोधन का कार्य टेंडर के माध्यम से कराया जाता था। उसका कार्यक्षेत्र प्रयागराज, वाराणसी मंडल और सुल्तानपुर जिला तक फैला हुआ था।

टेंडर खत्म होने के बाद शुरू किया फर्जी खेल

पुलिस के अनुसार, यूको बैंक का टेंडर समाप्त होने के बाद कंपनी ने सिक्योरिटी मनी वापस नहीं की, जिससे ऑपरेटरों में नाराजगी बढ़ी। इसी दौरान विवेक ने एक आधार वेंडर के माध्यम से ऐसे लोगों से संपर्क किया, जिन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनाकर अवैध कमाई करने का रास्ता सुझाया। इसके बाद एक संगठित नेटवर्क तैयार कर फर्जी आधार बनाने का काम शुरू किया गया।

Kanpur link emerges police probe alleged fake aadhaar card network in prayagraj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 04:32 PM

Topics:  

  • ATS
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.