प्रयागराज से रहा एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का गहरा सैन्य जुड़ाव, अब संभालेंगे वायुसेना की कमान

Prayagraj Ashutosh Dixit IAF Chief: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 से भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख बनेंगे। उनका प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान से भी महत्वपूर्ण सैन्य जुड़ाव रहा है।
Air Marshal Ashutosh Dixit to Become 29th IAF Chief, Strong Military Connect with Prayagraj
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Prayagraj Air Marshal Ashutosh Dixit: देश की वायुसेना की कमान संभालने जा रहे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का प्रयागराज से सीधा सैन्य जुड़ाव रहा है। भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख नियुक्त किए गए आशुतोष दीक्षित ने करीब डेढ़ वर्ष तक प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान (Central Air Command) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। केंद्र सरकार ने उन्हें 31 अक्टूबर 2026 से वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है।

आशुतोष दीक्षित ने 1 सितंबर 2024 को प्रयागराज में मध्य वायु कमान के प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था। इस पद पर रहते हुए उनके जिम्मे मध्य वायु कमान के क्षेत्र में वायुसेना की परिचालन तैयारियों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व थे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उनका विशेष जोर अभियान की तैयारियों, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और आत्मनिर्भरता पर रहा।

उनके कार्यकाल का एक प्रमुख अवसर

प्रयागराज में उनके कार्यकाल का एक प्रमुख अवसर दिसंबर 2024 की मध्य वायु कमान कमांडर्स कॉन्फ्रेंस रहा। 18 और 19 दिसंबर को आयोजित सम्मेलन में तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मध्य वायु कमान मुख्यालय का दौरा किया था। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने उनका स्वागत किया और सम्मेलन में परिचालन क्षमता, सुरक्षा, रखरखाव, साइबर सुरक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

Air Marshal Ashutosh Dixit to Become 29th IAF Chief, Strong Military Connect with Prayagraj
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

30 अप्रैल 2025 को प्रयागराज से उनका अगला पड़ाव नई दिल्ली बना। उन्होंने मध्य वायु कमान के प्रमुख की जिम्मेदारी छोड़कर 1 मई 2025 को चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी) का पद संभाला। जानकारी के मुताबिक अनुसार, मध्य वायु कमान में रहते हुए उन्होंने उत्तर भारत और मध्य क्षेत्र में अभियान की तैयारियों को बेहतर बनाने तथा तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर ध्यान दिया था।

भारतीय वायुसेना की संभालेंगे कमान

इसके बाद उनका सैन्य करियर लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचा। जुलाई 2026 में वह वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ बने और अब 31 अक्टूबर को एयर चीफ मार्शल के पद पर भारतीय वायुसेना की कमान संभालेंगे।

Air Marshal Ashutosh Dixit to Become 29th IAF Chief, Strong Military Connect with Prayagraj
वाराणसी में कचहरी चौराहे के पास चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए 10 जर्जर भवन ध्वस्त

मध्य वायु कमान का मुख्यालय प्रयागराज में है। यह वायुसेना की महत्वपूर्ण परिचालन कमानों में शामिल है। आशुतोष दीक्षित इसके प्रमुख बनने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल रहे हैं।

डेढ़ वर्ष का रहा कार्यकाल

आशुतोष दीक्षित ने 1 सितंबर 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक मध्य वायु कमान की कमान संभाली। यानी करीब आठ महीने के इस कार्यकाल में प्रयागराज उनकी प्रमुख सैन्य तैनाती का केंद्र रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com