गंगा एक्सप्रेसवे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP News: प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

Ganga Expressway News: मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाला यह एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी हिस्से से जोड़ेगा। यह हापुड़, मेरठ, अमरोहा, हरदोई, उन्नाव सहित 12 जिलों से गुजरेगा।

अमन मौर्या

Ganga Expressway Inauguration News: प्रदेश की बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे रफ्तार भरने को तैयार है। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में इसका उद्घाटन करेंगे। एक्सप्रेसवे के बन जाने से मेरठ से प्रयागराज की 594 किमी तक की दूरी 6 घंटे में पूरी हो जाएगी। इसको बनाने में 36 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके बनने से यूपी में औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

यूपी के लिए वरदान

गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा। इससे प्रदेश में रोजगार, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में निवेश को गति भी मिलेगी। प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास में यह एक्सप्रेसवे मील का पत्थर साबित होगा।

12 जिले से गुजरेगा

मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाला यह एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी हिस्से से जोड़ेगा। यह हापुड़, मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, संभल, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़ सहित 12 जिलों से होकर गुजरेगा। इससे करीब 500 गांवों को लाभ मिलेगा। एक्सप्रसे-वे से प्रदेश में ग्रामीण-क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।

सुरक्षा रहेगी मुस्तैद

एक्सप्रेसवे में हर 15 किमी के दायरे में पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। साथ ही एंबुलेंस सेवा भी हमेशा उपलब्ध रहेगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में राहगीरों को समस्या नहीं होगी। इसके अलावा दोनो तरफ बाड़ भी लगाए गए हैं, जिससे अवारा जानवर इसमें प्रवेश न कर पाएं। एक्सप्रेसवे में सुरक्षित यातायात के लिए आधुनिक तकनीको के साथ सीसीटीवी को इंस्टाल किया गया है। इससे यातायात में लगातार नजर रखी जा सकेगी। स्पीड की बात करें तो इसकी डिजाइन कुछ इस तरह से की गई है कि इसमें 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चल सकते हैं।

किसानों को मिलेंगे फायदे

गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से सबसे ज्यादा लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा। उनके कृषि उत्पादों की बाजार में पहुंच तेज होगी। इससे जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पाद समय से शहर में पहुंचेंगे, जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक जगहों पर देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान होगी।

एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में विकसित

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में विकसित हो रहा है। मौजूदा समय में देश के कुल एक्सप्रेस-वे में यूपी का हिस्सा 60 प्रतिशत है। वर्तमान में यूपी में यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे संचालित हैं। इसके अलावा कई अन्य एक्सप्रेसवे या तो निर्माणाधीन हैं या प्रस्तावित हैं।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?