अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Prayagraj Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में प्रयागराज से 101 लीटर गंगाजल लेकर निकले शिव भक्त हिमांशु ने योगी जी को पीएम बनाने और सीएम बनने की अनोखी मन्नत मांगी है। देखें वायरल वीडियो।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Prayagraj Kanwar Yatra Himanshu Unique Wish Make Yogi PM And CM: सावन के पवित्र महीने में प्रयागराज से कांवड़ यात्रा का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ के चिलबिला रंजीत गांव के रहने वाले हिमांशु सिंह चौहान ने आस्था की एक ऐसी मिसाल पेश की है जो हर तरफ चर्चा का विषय बन गई है। हिमांशु प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट से स्टील के दो बड़े पात्रों में कुल 101 लीटर गंगाजल भरकर यानी करीब डेढ़ क्विंटल वजन के साथ पैदल ही प्रतापगढ़ के शिव मंदिर के लिए रवाना हुए हैं।
इस कठिन कांवड़ यात्रा के पीछे उनकी एक खास मन्नत जुड़ी हुई है। उनका कहना है कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि साल 2027 में योगी आदित्यनाथ दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें और भविष्य में देश के प्रधानमंत्री पद की कमान संभालें। इसके साथ ही उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की भी मांग की है। हिमांशु की इस अनोखी और संकल्प से भरी यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।